एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जेईई एडवांस में छत्तीसगढ़ के इस स्कूल के 57 स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, सीएम बघेल ने दी बधाई

JEE Advanced Result: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल के 50 से अधिक बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालिफाई करके प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है. सीएम बघेल ने उन बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की है.

Chhattisgarh JEE Advanced Exam : छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh) के आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय (Prayas Residential School) के बच्चों ने जेईई एडवांस परीक्षा 2023 (JEE Advanced Exam 2023) में शानदार प्रदर्शन किया है. प्रयास आवासीय विद्यालय के 57 बच्चों ने इस एग्जाम को क्वालिफाई किया है. जिनमें से 28 बच्चों का आईआईटी और 29 बच्चों का एनआईटी में चयन होना संभावित है. सीएम भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं और बधाई दी है.
 
छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी क्षेत्र में रहने वाले बच्चों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय चला रही है. इन विद्यालयों में ऐसे बच्चे पढ़ाई करते हैं जो नक्सल क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं. उन बच्चों को प्रयास आवासीय विद्यालय में वह सारी सुविधा दी जाती है जो उनके पढ़ाई के लिए बेहतर हो. उनके रहने, खाने की व्यवस्था और पढ़ाई की व्यवस्था सरकार करती है. इन बच्चों ने अपने पढ़ाई के दम पर आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जेईई एडवांस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. छत्तीसगढ़ के 57 बच्चों ने जेईई एडवांस परीक्षा क्वालिफाई किया है.
 
  प्रयास आवासीय विद्यालय के 141 विद्यार्थियों ने इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा की परीक्षा दी जिसमें से 57 ने क्वालीफाई किया है. इसमें से 28 विद्यार्थियों का आईआईटी और 29 का एनआईटी में चयन संभावित है. सीएम भूपेश बघेल और आदिम जाति तथा अनुसूचित विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

 प्रयास बालक स्कूल का परिणाम सबसे शानदार
सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में प्रयास बालक आवासीय विद्यालय रायपुर का परिणाम सबसे अच्छा रहा हैै. यहां से जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल 31 विद्यार्थियों में से 15 ने एडवांस क्वालिफाई किया है. इनमें से 10 का आईआईटी और 6 का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर के परीक्षा में बैठे 19 में से 7 बच्चों ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया है. इनमें से 4 का आईआईटी एवं 2 का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास अंबिकापुर के परीक्षा में बैठे 7 में से 2 बच्चे ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है. प्रयास दुर्ग के परीक्षा में बैठे 24 में से 2 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया है और 5 का एनआईटी में चयन संभावित है.

इन इलाकों के बच्चों ने भी पास की परीक्षा
वहीं, प्रयास कांकेर के परीक्षा में बैठे 14 में से 2 विद्यार्थियों ने जेईई एडवासं क्वालिफाई किया और 4 का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास जशपुर के परीक्षा में बैठे 13 में से 2 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया और 4 का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास कोरबा के परीक्षा में बैठे 8 विद्यार्थियों में से 2 का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास बिलासपुर के परीक्षा में बैठे 12 विद्यार्थियों में से एक का एनआईटी में चयन संभावित है. प्रयास जगदलपुर के परीक्षा में बैठे 13 विद्यार्थियों में से 2 ने जेईई एडवांस क्वालीफाई किया और 5 का एनआईटी में चयन संभावित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget