एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री ने डिलिस्टिंग को लेकर दिया ये बयान, उरांव समाज ने किया खंडन

Oraon Ekta Mahasammelan:उरांव समाज के नेता उमेश प्रधान ने कहा कि 19 फरवरी को उरांव समाज एकता महासम्मेलन आयोजित किया गया था. यह केवल सामाजिक कार्यक्रम था. किसी विशेष मुद्दे को लेकर नहीं था.

Jashpur News: छत्तीसगढ़ के जशपुर (Jaspur) जिला मुख्यालय में 19 फरवरी को उरांव समाज (Oraon Society) ने बड़ी रैली और आमसभा कर शक्ति प्रदर्शन किया था. उरांव एकता महासम्मेलन में डिलिस्टिंग, धर्मान्तरण और सौसरिया उरांव जनजाति को मात्रात्मक त्रुटि के कारण आरक्षण का लाभ न मिल पाने का मुद्दा भी सभा में जोर से उठा. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व सांस्कृतिक व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव (Geetashree Oraon) ने डिलिस्टिंग को धर्मांतरित और गैर धर्मान्तरित आदिवासियों के लिए नुकसान दायक बताया था. उन्होंने आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड को पुर्नस्थापित करने की पैरवी की थी. अब कार्यक्रम के आयोजक और उरांव समाज के लोग मुख्य अतिथि के बयान को गलत बता रहे हैं. उन्होंने मंत्री के बयान को उनका निजी विचार बताते हुए इस पर असहमति जताई है.

जानिए, क्या कहा था गीताश्री उरांव ने 
दरअसल, झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा था कि डिलिस्टिंग से धर्मान्तरित आदिवासियों के साथ हिंदू उरांव भी प्रभावित होगें, क्योंकि आगामी जनगणना के प्रपत्र से सातवां कालम हटा दिया गया है. इस कालम में जनजातीय मान्यताओं को दर्ज किया जाता था. उन्होनें, इसे आदिवासियों की मूल पहचान को मिटाने का प्रयास बताया. गीताश्री ने कहा था कि डिलिस्टिंग पूरी तरह से राजनैतिक षड्यंत्र है. आदिवासी हिंदू नहीं हैं, कहकर आदिवासियों के कोड को ही विलोपित कर दिया गया है. आदिवासियों को हिंदू बता कर, उन्हें विशेष कानूनी अधिकारों से वंचित करने के लिए षड़यंत्र किया जा रहा है. 

अलग धर्म कोड की भी की थी मांग
गीताश्री उरांव ने कहा था कि आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड, ब्रिटिश शासनकाल से लेकर 2018 तक रहा है. इसे पुर्नस्थापित करने के लिए लगातार प्रयास चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा. अब इस बयान पर कार्यक्रम के आयोजक और जशपुर उराँव समाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके उनके बयान पर आपत्ति जताई है. उनके बयान को उनका निजी विचार बताया है. आयोजकों ने कहा कि उरांव समाज उनके बयान से कोई सरोकार नहीं रखता है. उरांव समाज के नेता उमेश प्रधान ने कहा कि 19 फरवरी को उरांव समाज एकता महासम्मेलन आयोजित किया गया था. यह केवल सामाजिक कार्यक्रम था. किसी विशेष मुद्दे को लेकर कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री रहे, इन्होंने डीलिस्टिंग को लेकर बयान दिया है. ये उनका निजी मामला है. हम उनकी बातों का खंडन करते हैं, ये हमारा सामाजिक कार्यक्रम था. हमने हिंदू विरोधी बातों को लेकर ये कार्यक्रम आयोजित नहीं किया था.

यह भी पढ़ें: Bastar: संत नारायण महाराज ने धर्मांतरण पर जताया कड़ा ऐतराज, ​सरकार को दे डाली ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget