एक्सप्लोरर

Jashpur Murder: लिव इन में रहने वाली महिला के पार्टनर की प्रेमी ने उसके सामने ही हत्या, दोनों गिरफ्तार

जशपुर में प्रेमिका को पाने के लिए राजमिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी के साथ प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि प्रेमिका ने पुलिस को गुमराह कर सबूत छिपाने की कोशिश की.

Murder in Jashpur: जशपुर में प्रेमिका को पाने के लिए बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि रात में राजमिस्त्री की हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी के साथ प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. प्रेमिका ने जांच के दौरान पुलिस को गुमराह कर सबूत छिपाने की कोशिश की थी. प्रेमी ने प्रेमिका के सामने वारदात को अंजाम दिया था.

मामला जशपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. कोतवाली थाना में जरिया निवासी सरोज लकड़ा ने 20 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के मुताबिक निर्माणाधीन पक्का मकान के एक कमरे में प्रदीप मिंज और शोभा मुण्डा पति-पत्नि के रूप में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे. उनके साथ अम्बिकापुर के कुछ व्यक्ति भी काम करने आए हुए थे.

प्रेमिका को पाने के लिए बेरहमी से राजमिस्त्री की हत्या

दो सप्ताह काम करने के बाद वापस चले गए. इसी बीच 20 फरवरी की सुबह लगभग 9:30 बजे राजमिस्त्री का काम करने वाले एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि राजमिस्त्री प्रदीप मिंज पर घातक हथियार से हमला हुआ है और खून से लथपथ पड़ा हुआ है. सूचना पाकर पत्नी के साथ मौके पर गया और एम्बुलेंस से प्रदीप मिंज को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद प्रदीप मिंज को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने मृतक प्रदीप मिंज के साथ रहने वाली शोभा मुण्डा से पूछताछ की. उसने बताया कि अम्बिकापुर निवासी एक व्यक्ति 19 और 20 फरवरी की रात में बघिमा आया था और पुरानी रंजिश में प्रदीप मिंज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वारदात के बाद घबराकर मौके से भाग गयी. शोभा मुण्डा के बताए अनुसार कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने संदेह के आधार पर सिपक इंदवार नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

Chhattisgarh News: बिल जमा नहीं किया तो काट दी 62 गांवों की बिजली, जानें फिर क्या हुआ

लिव इन में रह रही महिला ने पुलिस को किया गुमराह

पूछताछ में सिपक इंदवार ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि शोभा मुण्डा को बहुत दिनों से प्रेम करता है और उसे पत्नी बनाकर रखना चाहता था. लेकिन शोभा मुण्डा, प्रदीप मिंज के पास रहना चाहती थी. इसी कारण गुस्से में आकर 19 फरवरी की रात में अम्बिकापुर से जशपुर पहुंचा और मौका देखकर रात 12:30 बजे बाहर रखे गर्म पानी से भरे बर्तन को कमरे में लेकर पहुंचा. कमरे में प्रदीप मिंज और शोभा मुण्डा सो रहे थे. गर्म पानी को प्रदीप मिंज के ऊपर फेंक दिया और पास में रखा हुआ फावड़ा के बेट से हमला कर दिया. फिर हथौड़ी से सिर पर कई बार वार कर हत्या कर दी. आरोप है कि मृतक के साथ रहने वाली शोभा मुण्डा ने पुलिस को घटना की जानकारी देते समय गुमराह किया. आरोपी सिपक इंदवार का नाम ना बताकर उसको बचाने का प्रयास करने की कोशिश की. जांच पूरी होने पर मुख्य आरोपी 25 वर्षीय सीपक इंदवार के खिलाफ धारा 302 और 35 वर्षीय शोभा मुण्डा   के खिलाफ धारा 201 का मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में में भेज दिया गया. 

Bastar News: नक्सलवाद से नहीं अब कलागुड़ी से मिल रही है बस्तर के युवाओं को देश में पहचान, सोशल मीडिया पर धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget