एक्सप्लोरर

Chhatisgarh: लोगों ने खदेड़ा तो कुएं में गिरा नन्हा हाथी, JCB से रेस्क्यू, निकलते ही ग्रामीण को किया घायल

हाथी के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर भीड जमा हो गई. घटना की जानकरी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों की मदद से जेसीबी के सहारे बेबी एलीफेंट को बचाया.

Elephant Terror In Jaspur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Sarguja) संभाग में कड़कड़ाती ठंड के बीच डर का आलम है. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और जशपुर जिले में वन्य जीवों के रिहायशी इलाके में पहुंचने का सिलसिला जारी है. इससे वनों के आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोग दहशत में हैं. सूरजपुर (Surajpur) जिले के बिहारपुर वन क्षेत्र में तेंदुए ने एक दर्जन बकरियों को शिकार बना लिया. एमसीबी जिले के जनकपुर (Janakpur) इलाके में आदमखोर तेंदुआ घूम रहा है, जो अब तक दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है. 

आतंक मचा रहे हैं हाथी, ले चुके हैं एक की जान
अब जशपुर जिले में हाथियों की धमक से ग्रामीण परेशान हैं. बीते दिन एक हाथी ने साइकिल से घर लौट रहे एक युवक की कुचलकर जान ले ली थी. इसके बाद मंगलवार की रात 12 हाथियों का झुंड एक गांव में घुसकर मोहल्ले की गलियों में घूमने लगा. यह देख ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. इस दौरान एक नन्हा हाथी कुएं में गिर गया. उसे वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से कुएं से बाहर निकाला.

दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव वन क्षेत्र में इन दिनों 12 हाथियों का झुंड घूम रहा है. इस दल ने पहले ग्राम कटंगजोर के खेत में उत्पात मचाया. इसके बाद ये हाथी गांव की गलियों में घूमने लगे. रात में हाथियों को देख ग्रामीण दहशत में आ गए और उन्हें खदेड़ने लगे. इसी दौरान अंधेरे के कारण एक नन्हा हाथी पानी से भरे गहरे कुएं में गिर गया और चिंघाड़ने लगा. वह बेचैनी से पूरे कुएं में इधर-उधर भागने लगा. उसने खुद को निकलने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहा. इधर, हाथी के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई. घटना की जानकरी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी के सहारे बेबी एलीफेंट को बाहर निकालकर कुएं में डूबने से बचाया. इधर घबराए हुए शावक ने कुएं से निकलते ही एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया. 

हाथी ने दो दिन पहले कुचल दिया था साइकिल सवार को
बता दें कि बीते 8 जनवरी को पत्थलगांव वन क्षेत्र के सराईटोला निवासी बुद्धनाथ पैकरा अपने रिश्तेदार के यहां पेमला हर्राबाहर गया हुआ था. साइकिल से लौटते हुए उसका सामना हाथी से हो गया. हाथी देख वह डर गया और साइकिल छोड़कर भागने लगा. लेकिन, हाथी ने उसे दौड़ाकर साइकिल सहित उठाकर पटक दिया. इससे उसकी वहीं पर मौत हो गयी. इसके बाद भी हाथी उसे उछाल-उछालकर उसके साथ घंटों तक खेलता रहा. बाद में वहीं पर क्षत विक्षत लाश छोड़कर जंगल में चला गया. इस घटना के बाद से पत्थलगांव वन क्षेत्र के आसपास के अंतर्गत आने वाले गांवों में हाथी को लेकर दहशत फैली हुई है. वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है. लोगों से हाथियों से छेड़छाड़ नहीं करने और उनसे दूरी बनाए रखने की अपील की है.

Chhattisgarh Weather News: बस्तर में ठंड ने तोड़ा तीन सालों का रिकॉर्ड, जानें- कब तक मिलेगी शीतलहर से राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget