एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather News: बस्तर में ठंड ने तोड़ा तीन सालों का रिकॉर्ड, जानें- कब तक मिलेगी शीतलहर से राहत?

बीते 24 घंटों में नारायणपुर पूरे छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा स्थान रहा, इस दौरान यहां तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तरी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

Chhattisgarh Weather Update: बस्तर संभाग (Bastar Division) सहित छत्तीसगढ़ भीषण शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में हैं, इन इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सबसे ज्यादा ठंड बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले (Narayanpur District) में पड़ रही है. मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण ग्रामीण इलाकों में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

नए साल में ठंड ने बीते 3 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 15 दिनों तक बस्तर संभाग में शीतलहर का सितम जारी रहने की आशंका है. इसके अलावा नारायणपुर, सुकमा जिलों में भी अगले कई दिनों कड़ाके ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. 

नारायणपुर पूरे प्रदेश में रहा सबसे ठंडा
छत्तीसगढ़ के मौसम वैज्ञानी एच.पी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात हो गए हैं. खासकर सरगुजा के पेंड्रा रोड और बस्तर संभाग के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को नारायणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा है, इस दौरान नारायणपुर में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. 

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठंडक
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है, इधर बीते कुछ दिनों से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क है. उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है. ठंडक से बचने के लिए लोग घरों से बाहर कम निकल रहे है. 

ठंड की वजह से लोगों का है बुरा हाल
नारायणपुर के छोटे डोंगर और ओरछा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ने से यहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं, ग्रामीणों की सुबह दोहपर 12 बजे के बाद हो रही है. वहीं शाम के 4 बजते ही शीत लहर की वजह से लोग घर मे दुबक कर रहने को मजबूर हैं. बीते साल के मुकाबले अच्छी बात यह है कि पूरे प्रदेश में ठंड से एक भी मौत नहीं हुई है, लेकिन इस कड़ाके की ठंड से नारायणपुर वासियों का जरूर हालत खराब है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: मंत्री लखमा ने RSS को ठहराया हिंसा का जिम्मेदार, बोले- 'धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों को आपस मे लड़ाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget