एक्सप्लोरर

Jagdalpur News: साफ पानी को तरसते जगदलपुर के निवासी, शहर के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी, बीजेपी ने किया समर्थन

Jagdalpur News: वार्डवासियों ने कहा पिछले एक महीने से निगम के टैंकर और पार्षदों के द्वारा निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन यह पानी पर्याप्त नही है.

Jagdalpur Clean Water Issue: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में भी भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए वार्ड वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ जहां शहर के कई वार्डों में ड्राई जोन की वजह से निगम पर्याप्त पानी वार्ड वासियों को नहीं पहुंचा पा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ कई वार्डो में पंप खराब हो जाने की वजह से वार्ड वासियों को कई महीनों से साफ पानी नहीं मिल पा रहा है.

शहर में पानी को लेकर पूरी तरह से हाहाकार मचा हुआ है. अब आलम यह है कि शहर के पंडित दीनदयाल और दंतेश्वरी वार्ड के वासियों ने इस भीषण गर्मी में 5 दिन के अंदर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से आंदोलन की चेतावनी दी है और इस आंदोलन को बीजेपी ने भी समर्थन दिया है.

3 महीनों से है पंप खराब 
इधर दंतेश्वरी वार्ड और पंडित दीनदयाल वार्ड के रहवासियों का कहना है कि बीते 3 महीनों से दोनों वार्ड का पम्प खराब हो चुका है. जबकि एक पंप से गंदा पानी निकल रहा है और यहां के निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं. एक महीने पहले निगम की बोर पूरी तरह से खराब हो गई. इससे पानी निकलना बंद हो गया, इसकी जानकारी देने के बाद निगम के आयुक्त और महापौर ने बोर ठीक कराने का प्रयास तो किया, लेकिन पंप बन नहीं पाया.

Mungeli News: मुंगेली में गुम हो गए थे 103 मोबाइल फोन, पुलिस के इस काम ने जीत लिया लोगों का दिल

इसके बाद दोनों ही जिम्मेदार अधिकारियों ने इन दोनों वार्डो को  लेकर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया, वार्डवासियों का कहना है कि पिछले एक महीने से निगम के टैंकर और पार्षदों के द्वारा निजी टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है. लेकिन यह पानी पर्याप्त नही है क्योंकि दोनों वार्ड की जनसंख्या ज्यादा है.

वार्डवासी करेंगे आंदोलन 
इन दोनों ही वार्ड के पार्षदों का कहना है कि वे बीजेपी से पार्षद हैं इसलिए लगातार निगम सरकार के द्वारा पेयजल आपूर्ति में उनसे भेदभाव किया जा रहा है. वहीं दो महीने बीत जाने के बाद भी महापौर और आयुक्त इस वार्ड में ध्यान नहीं दे रहे हैं. वार्डों में वैकल्पिक व्यवस्था करने की भी कोई पहल नहीं की जा रही है.

पार्षदों ने कहा कि वार्ड वासियों को हो रहे पेयजल की परेशानी के लिए निगम कमिश्नर को दोबारा ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन देते हुए कहा गया है कि अगर 5 दिन में पानी की स्थाई व्यवस्था उनके वार्डो में नहीं की जाती है तो दोनों ही पार्षद अपने वार्ड वासियों के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इधर निगम आयुक्त का कहना है बोर सुधरावाने की कोशिश की जा रही है.

Surguja News: इलाज के दौरान महिला सैनिक की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर्स पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget