एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पुरानी रंजिश का लिया बदला, जगदलपुर में युवक ने मासूम को गला रेतकर मार डाला

Bastar Child Murder: आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ बच्चे का अपरहण कर जगदलपुर ले आया. यहां जगदलपुर शहर से लगे पल्लीनाका के जंगल में दरिंदों ने बच्चे की हत्या कर दी.

Jagdalpur Child Murder News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने 9 साल के मासूम बच्चे को गला रेतकर कर मौत के घाट उतार दिया है. मामला लौंहडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा गांव का है, जहां 19 साल के आरोपी युवक ने  बच्चे  के पिता से आपसी रंजिश के चलते मासूम से बदला लेने के उद्देश्य से उसे मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने आरोपी युवक को जगदलपुर शहर के धरमपुरा  इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद आरोपी के निशान देही से मासूम बच्चे का शव और हत्या में  शामिल चाकू भी बरामद किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक और बच्चे के पिता में पुरानी रंजिश थी, और कई दिनो से युवक बदला लेने के ताक में था. मंगलवार (13 फरवरी) की शाम आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बच्चे का अपरहण कर अपने साथ जगदलपुर शहर ले आया और देर रात मासूम बच्चे की हत्या कर शव को परपा के जंगल में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद से मृत बच्चे के परिवार वालों में मातम छाया हुआ है.

अपरहण करने के बाद उतारा मौत के घाट
बस्तर के एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लौंहडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा गांव में रहने वाले गौतम वर्मा जिनकी उसरीबेड़ा में ही मोबाइल की दुकान है. उनके साथ उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक नितीश कुशवाहा की पुरानी रंजिश थी. दोनों के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम गौतम वर्मा के दुकान के सामने ही उनका 9 साल का बेटा वेद वर्मा खेल रहा था. इसी दौरान आरोपी युवक नितीश ने बच्चे को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन उसके मना करने पर उसे चॉकलेट देकर बाइक में घूमा कर लाने की बात कहते हुए अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठा लिया.

मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी
आरोपी युवक नितीश ने अपने एक अन्य साथी के साथ बच्चे का अपरहण कर जगदलपुर ले आया. यहां जगदलपुर शहर से लगे पल्लीनाका के जंगल में दरिंदो ने बच्चे की हत्या कर दी. पहले आरोपी ने बच्चे की रस्सी से गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद बच्चे की मौत नहीं होने पर चाकू से मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी. हालांकि पूछताछ में पता चला है कि हत्या के समय आरोपी युवक अकेला ही था. लेकिन आरोपी युवक के दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है और उससे भी पूछताछ की जा रही है. 

पुरानी रंजिश के कारण वारदात को दिया अंजाम 
इधर हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया. इसके बाद बच्चे के परिजनों में और इलाके में तेजी से बच्चे के अपहरण की बात फैल गई. पूछताछ पर पता चला कि आरोपी युवक नीतीश कुशवाहा के साथ ही बच्चे को आखिरी बार देखा गया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जगदलपुर शहर के धरमपुरा इलाके से ही धर दबोचा, और उससे पूछताछ की. इसके बाद युवक ने बच्चे के पिता के साथ पुरानी रंजिश होने के बात कहते हुए उसके बच्चे से बदला लेने की प्लानिंग बनाने की बात कही. पुलिस को यह भी बताया कि पहले वह बच्चे का अपरहण कर फिरौती मांगने के फिराक में था, जिसके बाद अचानक उसने बच्चे की हत्या ही कर दी.

बच्चे की हत्या कर लिया बदला
बस्तर एएसपी ने बताया  कि जांच में पता चला है कि युवक नशे का भी आदि था. फिलहाल पुलिस लगातार युवक से पूछताछ कर रही है और आरोपी युवक के निशान देही पर शव बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. एएसपी का कहना है कि यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी युवक ने बच्चे को जो  चॉकलेट दीय उसमें नशीली दवा का भी इस्तेमाल किया था. जिस वजह से वह युवक के साथ जाने को तैयार हो गया. फिलहाल यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही पता चल पाएगा. फिलजल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. साथ ही उसके एक अन्य साथी से भी लगातार पुलिस पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर भूपेश बघेल का केंद्र पर निशाना, 3100 रुपये धान की कीमत दिए जाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget