एक्सप्लोरर

Durg IT Raid: दुर्ग में इनकम टैक्स ने मारा छापा, जानें किस अधिकारी और कारोबारी के घर कसा शिकंजा?

Durg IT Raid: इनकम टैक्स विभाग ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले मैं चावल से जुड़े कारोबारी और मार्केट से रिटायर एमडी के घर छापा मारा है. आईटी विभाग को आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी.

Chhattisgarh IT Raid: छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) में हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजधानी रायपुर (Raipur) में एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा. वैसे तो छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ सालों में आए दिन ईडी, आईटी सीबीआई की टीम रेड की कार्यवाही कर रही है. ईडी की टीम कोयला, शराब के कारोबार से जुड़े कई अधिकारी और कारोबारी और नेताओं पर शिकंजा कस चुकी है. अब आईटी टीम ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्टील कारोबार और मार्कफेड से जुड़े लोगों के घर छापेमारी कार्रवाई की है.

चावल कारोबारी और मार्कफेड रिटायर्ड एमडी के घर आईटी रेड
आपको बता दे कि, दुर्ग (Durg) सहित छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है. इनकम टैक्स की टीम छत्तीसगढ़ में 16 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारकर कार्यवाही कर रही है. जिसमें छत्तीसगढ़ के सबसे वीआईपी जिले दुर्ग में भी आईटी टीम ने 2 जगहों पर छापा मारा है. जिनमे स्टील, पॉवर, कोल और राइस मिल से जुड़े कारोबारी समूहों के लोग शामिल है. दुर्ग के राइस मिलर कैलाश रूंगटा और मार्कफेड से रिटायर्ड एमडी मनोज सोनी के दीपक नगर स्थित घर पर भी आईटी की टीम पहुंची है. 

दुर्ग में इन दो लोगो के ठिकानों के आईटी ने मारा रेड
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ और बाहर के आईटी अफसरों की 16 टीमों द्वारा सुबह से ही छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन जिलों में एक साथ रेड डाली गई. आईटी के अफसर दुर्ग जिले में देर रात को पहुंचे उनके द्वारा दुर्ग के राइस मिलर कैलाश रूंगटा और मार्कफेड के रिटायर्ड एमडी मनोज सोनी के ठिकाने पर छापा मारा गया. अभी भी आईटी की टीम के द्वारा जांच जारी है. इस जांच में अब तक क्या मिला है. यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन सूत्रों से छनकर जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार छापे आय से अधिक संपत्ति, टैक्स चोरी तथा मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतों पर आईटी ने छापा मारा है. उम्मीद है जांच दो-तीन दिन चल सकती है. छापेमारी में शामिल अधिकांश आयकर अफसर-कर्मचारी दूसरे राज्यों से आये है. 100 अफसरों की 16 टीमों ने सुबह सभी ठिकानों पर  जांच कर रही है. 

पीएम मोदी ने कहा था भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा
छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है. इससे पहले लगातार केंद्रीय एजेंसियों की कार्यवाही तेज होने से इसे कांग्रेस राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल खुद कई बार कह चुके है कि बीजेपी राजनीतिक लड़ाई लड़ नहीं पा रही है. इसलिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की लगातार कोशिश कर रही है. आपको बता दे कि हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने की गारंटी दिए थे. उन्होंने भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि कान खोलकर सुन लें कोई भी भ्रष्टाचार करने वाले लोग नहीं छोड़ा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: खाट पर रखकर महिला को ले जाना पड़ा अस्पताल, इलाज के लिए खेत रखी गिरवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget