एक्सप्लोरर

Vistadome Coach: बस्तर तक नहीं चलेगी विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन, विशाखापट्टनम से अरकू तक ही मिलेगी सुविधा

बस्तर से विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर घाटियों और वादियों का आनंद लेने की चाहत रखने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन बस्तर तक नहीं चलेगी.

Indian Railways: रेलवे की तरफ से ऐसे खबर आई है जो बस्तवासियों को निराश कर सकती है. विस्टाडोम कोच लगी ट्रेन बस्तर तक नहीं चलेगी. लंबे समय से बस्तरवासी विस्टाडोम कोच को बस्तर तक बढ़ाने की मांग करते आ रहे थे. बस्तर से विशाखापट्टनम रेल मार्ग पर घाटियों और वादियों का आनंद लेने की चाहत रखने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है. हाल ही में विस्टाडोम कोच के साथ रेलवे डीआरएम अनूप सतपथी बस्तर पहुंचे थे. उन्होंने आश्वासन दिया था कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही सुविधा बस्तर को भी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

विशाखापट्टनम से अरकू तक ही सुविधा

गौरतलब है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पैसेंजर के साथ एक और विस्टाडोम कोच जोड़ने का फैसला लिया है, लेकिन सुविधा का विस्तार नहीं किया है. अब ट्रेन की सुविधा यात्रियों को सिर्फ विशाखापट्टनम से अरकू तक ही मिलेगी. जानकारी के मुताबिक बस्तर में पहली बार विस्टाडोम कोच के साथ पर्यटक ट्रेन दौड़ी थी. अप्रैल 2017 में शुरू होने के बाद से ही बस्तरवासी सुविधा का विस्तार करने की मांग कर रहे हैं ताकि खूबसूरत घाटियों और हरी भरी वादियों से भरपूर आंध्रप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सौंदर्य को निहार सकें.

Khairagarh By-Election Result 2022: छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल खैरागढ़ उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, मतगणना पर टिकी सबकी निगाहें

लगभग 463 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर विस्टाडोम कोच का विस्तार करने की बात रेल प्रशासन हमेशा से करते आया है. लेकिन 5 साल बीतने के बावजूद अब तक बस्तरवासियों की मांग पूरी नहीं हुई. रेलवे डीआरएम अनूप सतपथी का कहना है कि विस्टाडोम कोच का निर्माण चेन्नई की फैक्ट्री में चल रहा है. इस साल तक वाल्टेयर रेलमंडल को 5 कोच उपलब्ध कराने की सूचना रेल मंत्रालय ने दी है. बावजूद इसके बस्तर को सुविधा मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. लगातार वादे के बाद भी रेल प्रशासन बस्तरवासियों को छलने का काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक 5 डिब्बों की पर्यटक ट्रेन विशाखापट्टनम से अरकू तक ही चलाने की योजना है.

ये है विस्टाडोम कोच की खासियत

बस्तर में पूर्वोत्तर भारत से काफी पर्यटक आते हैं. विस्टाडोम कोच पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 180 डिग्री पर घूमने वाली कुर्सियां, पारदर्शी छत, बड़ी खिड़कियां और रेल लाइन के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को आकर्षित करेंगे. वाई-फाई युक्त पैसेंजर इनफार्मेशन सिस्टम, ऑटोमेटिक और बड़े स्लाइडिंग दरवाजे सफर को सुखद बनाएंगे और एक कोच में लगभग 44 कुर्सियां होंगी. सुविधा विशाखापट्टनम-किरंदुल ट्रेन में 16 से 17अप्रैल तक मिल सकेगी. लेकिन कुल मिलाकर एक बार फिर से रेल प्रशासन ने बस्तर वासियों को विस्टाडोम की सौगात देने के नाम पर वादा खिलाफी की है. 

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने पुल को बम से उड़ाया, कोई हताहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget