एक्सप्लोरर

Khairagarh By-Election Result 2022: छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल खैरागढ़ उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, मतगणना पर टिकी सबकी निगाहें

मतगणना हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए हैं, जिनपर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे. खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को हुए मतदान में 77.84 फीसदी वोट पड़े थे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र 73 के उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं. मतगणना जिला के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में संपन्न होगी. काउंटिंग 16 अप्रैल यानि कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सुबह सबसे पहले राजनीतिक दलों के एजेंट्स और अधिकारियों के सामने स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खोला जाएगा. सबसे पहले डाक मतों की गिनती होगी.

कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल का निरक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि मतगणना हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए हैं, जिनपर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. उन्होंने बताया कि मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे. मतगणना हॉल में जिनकी भी ड्यूटी लगी है, वे मोबाईल लेकर नहीं जाएंगे. मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम को सुरक्षित लाने और सुरक्षित वापस ले जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर प्रतिबंध
मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा, लेकिन मीडियाकर्मियों के लिए मतगणना स्थल से कुछ दूर पहले ही मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने जाने की अनुमति रहेगी, जैसे कम्प्यूटर, फोन, इंटरनेट कनेक्शन, फैक्स की व्यवस्था की गई है. मतगणना स्थल में स्मार्टवॉच भी प्रतिबंधित है. मतगणना स्थल की हर गतिविधि की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाएगी. वहीं गर्मी को ध्यान में रखते हुए रिजर्व टीम रखी गई है.

उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है
खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को हुए मतदान में 77.84 फीसदी वोट पड़े थे. जिसमें 78.92 फीसदी पुरुष और 77.74 फीसदी महिला मतदाताओं ने मतदान किया है. यहां कुल मतदाता दो लाख 11 हजार 516 हैं. इसमें एक लाख 5 हजार 250 महिला और एक लाख 6 हजार 266 पुरुष मतदाता हैं. यानी कि दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी है. जबकि इनमें 80 वर्ष से अधिक 1612 और नए मतदाता 3752 हैं. जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1011 और सर्विस वोटर 89 शामिल हैं

एक नजर पिछले विधानसभा चुनाव पर
2018 चुनाव की बात की जाए तो उस समय देवव्रत सिंह ने कांग्रेस से अलग होकर जोगी कांग्रेस की पार्टी से चुनाव लड़ा था और बीजेपी की ओर से कोमल जंघेल को हराया था. उस समय कांग्रेस को इस विधानसभा क्षेत्र से मात्र 31 हजार वोट मिले थे. जानकारों की मानें तो उस चुनाव में लोधी वोट बैंक के बंटवारे के चलते बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. इस बार दोनों पार्टियों ने खास वोट बैंक साधने की कोशिश की थी. अब देखना होगा कि जनता किसके पक्ष में वोट देती है.  

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू, सीएम भूपेश बघेल का तंज, कहा- केंद्रीय योजनाओं को लेकर सियासत करने पहुंच रहे हैं मंत्री

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने पुल को बम से उड़ाया, कोई हताहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget