एक्सप्लोरर

Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का भिलाई से है गहरा नाता, जानें- क्या है कनेक्शन

Chhattisgarh News: भारत की पहली बुलेट ट्रेन भले ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर ना गुजरे लेकिन इसका यहां से गहरा कनेक्शन है. आप भी जानें कि आखिर ये कनेक्शन है क्या. 

India First Bullet Train Bhilai Connection: देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) बहुत जल्द अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने जा रही है. इस ट्रेन (Train) के रूट के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) तेजी से निर्माण कर रही है. गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन भले ही छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से होकर ना गुजरे लेकिन इसका यहां से गहरा कनेक्शन है. मिनी इंडिया के नाम से पहचान रखने वाले भिलाई (Bhilai) का लोहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए सप्लाई किया गया है. इस प्रोजेक्ट में 23 पुल बनाए गए हैं. इन पुलों के निर्माण के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट यूनिट से बड़े पैमाने पर लोहे की सप्लाई की गई है.

स्टील प्लांट से अब तक 55 हजार 6 सौ टन लोहा भेजा जा चुका है
मुंबई-अहमदाबाद व अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के संचालन के रास्ते में 23 नए पुल बनाए जा रहे हैं. अहमदाबाद से मुंबई हाईस्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजन है जिस पर अब तेजी से काम किया जा रहा है. इस परियोजना के लिए सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र द्वारा विभिन्न मोटाई के उच्च गुणवत्ता का TMT बार यानी सरिया की आपूर्ति की जा रही है. अब तक गुजरात के अहमदाबाद क्षेत्र में इस परियोजना में चल रही निर्माण कार्य के लिए सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र ने कुल 55,600 टन उच्च गुणवत्ता का सरिया (TMT 500 D ग्रेड) आपूर्ति कर चुका है. यह TMT बार सयंत्र के मर्चेंट मिल तथा आधुनिक इकाई बार एवम रॉड मिल में उत्पादन किया गया है. इस परियोजना में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सेल-भिलाई ने 8, 10, 12, 16, 20, 25 और 32 मिलीमीटर मोटाई की सरिया आपूर्ति की है. जिसमें सबसे अधिक मात्रा 25 और 32 मिलीमीटर मोटाई की सरिया शामिल है.

508 किलोमीटर में बन रहे 11 स्टील ब्रिज
बता दें कि, अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 508 किलोमीटर का रूट बनाया जा रहा है. इस रूट पर कुल 23 नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है. इनमें 5 कंक्रीट और 11 स्टील ब्रिज का निर्माण भी शामिल है. बताया जा रहा है कि गुजरात के हिस्से में आने वाले पुलों का निर्माण कार्य काफी तेज किया जा रहा है. इन्हीं पुलों के निर्माण में लगने वाले स्ट्रक्चरल प्रोडक्ट का ऑर्डर सेल को मिला है. सेल भिलाई स्टील प्लांट समेत अपनी अन्य इकाइयों से इसकी सप्लाई भारतीय रेलवे को कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में बारिश की संभावना, जानिए- आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में हुआ 'भगवान राम' का स्वागत, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget