एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Hamar Tiranga: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक आयोजित होंगे 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम, छात्र देखेंगे ये फिल्म

Chhattisgarh Hamar Tiranga: छत्तीसगढ़ में हमर तिरंगा के नाम से जन समुदाय के साथ सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं.

Chhattisgarh Hamar Tiranga: स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने पर आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 'हमर तिरंगा' (Hamar Tiranga) कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किए जाएंगे. इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को स्कूलों में 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
 
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि इस साल 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे. स्वतंत्रता के 75 साल पूरे करने के अवसर पर हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में 'हमर तिरंगा' के नाम से जन समुदाय के साथ सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्य रूप से जन-जन में देश भक्ति की भावना का प्रचार-प्रसार करना है.
 
नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना को करना है विकसित
 
साथ ही इसके तहत शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना और सभी नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करते हुए वर्तमान सन्दर्भ में आजादी के असली अर्थ को समझाते हुए निरक्षरता के चंगुल से आजादी पाकर सभी को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना है. 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम की इन्हीं भावनाओं से ओत-प्रोत होकर 20 से 30 अगस्त 2022 के बीच राज्य के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त शालाओं में समुदाय को साथ लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों को समारोहपूर्वक धूम-धाम से आयोजित किया जाएगा.
 
11वीं और 12वीं के बच्चे देखेंगे 'गांधी' फिल्म
 
पत्र में आगे कहा गया है कि सभी ग्रामों में इन आयोजनों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. राज्य में 20 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम के तहत स्कूलों में हर दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को निकट के थियेटर या स्मार्ट कक्षाओं में 'गांधी' फिल्म दिखाई जाएगी. इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए जिले में तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं.
 
 
व्यवस्था दुरुस्त के करने के दिए गए निर्देश
 
कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि जिले में उपलब्ध सिनेमा हाल से संपर्क कर शासन की ओर से 20 से 30 अगस्त 2022 तक रोजाना स्कूल अवधि के दौरान किसी उचित समय का निर्धारण कर एक शो कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों के लिए निःशुल्क दिखाया जाना तय करवाएं. जिले में उपलब्ध थियेटर, जहां इन शो का प्रदर्शन किया जा सके और उनके आस-पास की शालाओं को मैपिंग करते हुए थियेटर में बैठक क्षमता के आधार पर शालाओं को इस अवधि में उनके छात्रों को शो के लिए समय पर लाने की व्यवस्था करने को लेकर निर्देशित करें. ध्यान रखें कि शालाओं से निर्धारित संख्या में बच्चे इस शो को देखने समय पर उपस्थित होने चाहिए.
 
बच्चो में देश भक्ति का माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है कार्यक्रम
 
इसके अलावा कहा गया है कि जिले के स्कूलों के बच्चों के रोस्टर इस प्रकार से बनाए जाएं कि अधिकतम बच्चों को इस फिल्म को देखने का अवसर मिल सके. बच्चों को निर्धारित तिथि में फिल्म दिखाने लेकर जाने के संबंध में पालकों को सूचित करने के साथ-साथ उनसे सहमति और दूसरी प्रक्रिया भी पूरी करवा लें. बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएं. जिन शालाओं के आस-पास थियेटर नहीं हैं, वहां के बच्चों को यदि उस शाला में स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध हैं या दूसरे संसाधनों से प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से फिल्म दिखाए जाने की सुविधा सुलभ हो तो उसका उपयोग किया जा सकता है.
 
कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के भी दिए गए निर्देश
 
साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां करते हुए 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए बड़ी संख्या में जन समुदाय की सहभागिता और सभी ओर देश भक्ति का माहौल बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget