एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर में भी पाइप के जरिये घर-घर पहुंचेगी रसोई गैस, ये है पूरा प्लान

Jabalpur News: दो साल बाद जबलपुर में भी पाइप लाइन के जरिये घर-घर रसोई गैस पहुंचाई जाएगी. इसके लिए नागपुर से जबलपुर तक 370 किमी गैस पाइप लाइन बिछाने का टेंडर गेल द्वारा जारी कर दिया गया है.

Jabalpur News: दो साल बाद जबलपुर में भी महानगरों की तर्ज पर पाइप लाइन के जरिये घर-घर रसोई गैस पहुंचाई जाएगी. इसके लिए नागपुर से जबलपुर तक 370 किमी गैस पाइप लाइन बिछाने का टेंडर गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी गेल द्वारा जारी कर दिया गया है. यह जानकारी गेल के स्वतंत्र निदेशक अखिलेश जैन ने एबीपी डिजिटल से बातचीत में दी. उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधुनिक भारत के सपने को साकार करने के मिशन का हिस्सा है. बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को हाल ही में गेल का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है.

क्या है पूरा प्लान

पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट अखिलेश जैन ने बताया कि देश के अनेक महानगरों की तर्ज पर जबलपुर में भी पाइप लाइन के जरिये सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारी है. इसके तहत घरों में एलपीजी गैस पाइप लाइन से पहुँचाई जाएगी. वहीं होटलों, उद्योगों और वाहनों के लिए पाइप लाइन के जरिये गैस उपलब्ध होने लगेगी. इसके लिए नागपुर-जबलपुर के बीच 370 किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाने का टेंडर जारी हो गया है. यह प्रोजेक्ट 1405 किलोमीटर के मुम्बई-नागपुर-झारसुगुड़ा गैस पाइप लाइन का एक्सटेंशन है, जिसकी लंबाई 370 किलोमीटर होगी.

गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी गेल की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेकर लौटे सीए अखिलेश जैन ने बताया कि जबलपुर में करीब दो साल बाद यह सपना पूरा हो जाएगा. उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर रिफिल की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस संबंध में भारत सरकार के महारत्न उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड की दिल्ली में हुई प्रथम बोर्ड बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान अखिलेश जैन ने जबलपुर में गैस पाइपलाइन पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की.

आपको बता दें कि मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन मई 2023 तक जबलपुर तक पहुँच जाएगी. इस लाइन से गैस आपूर्ति दिसंबर 2023 तक शुरू हो जाएगी. इसके बाद घर-घर गैस कनेक्शन देने का काम होगा. अखिलेश जैन ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि इस दौरान सिटी डिस्ट्रीब्यूशन के तहत डोर टू डोर पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो जाये.

गैस पाइप लाइन के पूरा हो जाने के बाद लोगों उपरोक्त सभी सुविधायें देने का काम शुरू होगा.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: पीएम मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उसना मिल मजदूरों की समस्याओं पर होगी बात

Constitution Day 2021: संविधान दिवस आज, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है भारत का संविधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget