एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारियों को परमानेंट करने की तैयारी, विभागों से मांगी गई जानकारी

Raipur News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के पहले कांग्रेस के नेताओं ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था. सरकार ने इस वादे को अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था.

Raipur News: पंजाब, उड़ीसा में राज्य सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को परमानेंट करने का फैसला लिया है. राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी संविदा कर्मियों को परमानेंट करने का ऐलान कर दिया है. अब छत्तीसगढ़ में भी नियमितीकरण को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है. यानी भूपेश बघेल सरकार अपने घोषणा पत्र के एक और वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है.

जल्दी होगा छत्तीसगढ़ में नियमितीकरण
बताया जा रहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सभी विभागों से अनियमित और संविदा कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है. डेटा तैयार होने के बाद नियमितीकरण को लेकर राज्य सरकार फैसला ले सकती है. वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्टी सरकार के फैसले को पुष्टि करते हुए बयान दे रही है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उसमें से 90 फीसदी वादों को पूरा किया है. हमारी सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि कि अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस प्रयास किया जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न विभागों से जानकारी मंगाई गई है. सरकार बहुत जल्दी इस संबंध में निर्णय लेगी. जो वादा किया गया है उसे पूरा किया जाएगा. 

कांग्रेस की घोषणा पत्र में शामिल है नियमितीकरण
दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के पहले कांग्रेस के नेताओं ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था. सरकार ने इस वादे को अपने घोषणा पत्र में भी शामिल किया था, लेकिन सत्ताभोग करने के चार साल बाद भी संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है. चूंकि अब सामने चुनाव है इसलिए कर्मचारियों को नियमित करने की सुगबुगाहट भी तेज हो गयी है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है.

एक लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी होने का दावा
कर्मचारी संघ की तरफ से दावा किया जा रहा है कि राज्य में 1 लाख से अधिक अनियमित कर्मचारी है. कर्मचारी नेता विजय झा ने बताया कि 47 हजार स्कूल सफाई कर्मचारी हैं और 13 हजार रसोईया हैं. 16 हजार प्रेरक संघ के कर्मचारी और 12 हजार बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी हैं. इसके अलावा सरकारी विभागों में चपरासी, ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर भी अनियमित  कर्मचारी हैं जिनको सरकारी खजाने से वेतन मिलता है. अगर इन सब को नियमित करेंगे तो अच्छी बात है, नहीं तो आने वाले समय में सरकार को अंजाम भुगतना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Bastar: दो महीनों से लापता थी नवविवाहिता, पुलिस ने दफनाए शव को खोदकर बाहर निकाला, हिरासत में पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget