एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: रमन सिंह के खिलाफ उतारे जाने पर आई कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. प्रत्याशियों की सूची में सीएम बघेल, डिप्टी सीएम से लेकर मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं.

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में जिसने सबका ध्यान खींचा है वह है राजनांदगांव (Rajnandgaon) सीट, जहां से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन (Girish Dewangan) को उम्मीदवार बनाया है. महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां से बीजेपी ने पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) को टिकट दिया है. ऐसे में गिरीश देवांगन को यहां बड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं. टिकट मिलने की घोषणा के बाद गिरीश देवांगन की प्रतिक्रिया आई है. 

उधर, गिरीश देवांगन ने कहा, "मैं तो पार्टी का सिपाही हूं और पार्टी के सिपाही को जो निर्देश हाईकमान ने दिया है और हमारे नेताओं ने मुझपर जो विश्वास किया है उसके आधार पर मैं राजनांदगांव का चुनाव लड़ने जा रहा हूं और हम जीतेंगे." राजनांदगांव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है. दरअसल, राजनांदगांव जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं- इनमें डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और राजनंदगांव हैं. इनमें से तीन पर कांग्रेस का कब्जा है और केवल एक सीट बीजेपी के पास है. सीएम बघेल ने दावा किया है कि बीजेपी राजनांदगांव में इस बार खाता नहीं खोल पाएगी यानी एक तरह से दावा कर रही है कि रमन सिंह चुनाव हार जाएंगे. 

सीएम से लेकर डिप्टी सीएम तक के नाम
उधर, कांग्रेस के प्रत्याशियों की बात करें तो इसने पहली सूची में 30 नाम जारी किए हैं. इसने ज्यादातर पुराने लोगों को मौका दिया है जबकि कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों के नाम काटे गए हैं. पहली सूची में 22 मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया गया है. इस सूची में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत सभी मंत्रियों को स्थान दिया गया है. पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी चुनाव मैदान में उतारा है.

यहां से चुनाव लड़ेंगे सीएम
पहली सूची की 30 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. अन्य 13 सामान्य सीटों में से नौ पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां बीजेपी के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं. वहीं, डिप्टी सीएम सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Election 2023: चाचा और भतीजे के बीच चुनावी जंग, पाटन विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें, जानें- क्यों है खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget