एक्सप्लोरर

Gariyaband News: 10 लाख के हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पायलीखंड हीरा खदान से खुदाई कर बेचने की थी तैयारी

Gariyaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 71 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार किया है. बरामद हीरे की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. 

Gariyaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने एक हीरा तस्कर को 71 नग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है. हीरे की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है. तस्कर प्रतिबंधित पायलीखंड क्षेत्र से हीरे की खुदाई कर बेचने की फिराक में घूम रहा था. दरअसल जिले की अमलीपदर पुलिस ने 2 जनवरी को ग्राम धुरवागुडी नाला पुल के पास संदेह होने पर आरोपी को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली. इस दौरान आरोपी के पास एक कागज पर सफेद, भूरा रंग के रखे हीरा पत्थर में कुल 71 नग मिले. पुलिस ने धारा 4, 21 माइंनिंग एक्ट, धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. 

तस्कर के पास से हीरे का 71 नग बरामद

पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से हीरा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. अमलीपदर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए धुरवागुड़ी नाला के पास एक युवक की तलाशी ली. तलाशी के दौरान युवक से 71 नग हीरा जब्त हुआ है. आरोपी जगमोहन नागेश धुरवागुड़ी का रहने वाला है और हीरा बेचने की फिराक में था. गांव के बाहर नाला के पास ग्राहक की तलाश में था. इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने माना है कि हीरा पायलीखंड खदान से लेकर आया था.  

पायलीखंड हीरा खदान से होती है तस्करी

गौरतलब है की रायपुर से करीब 80 किलोमिटर दूर गरियाबंद जिला है. जिला मुख्यालय से 45 किलोमिटर दूर मैनपुर और घने जंगल में 38 किलोमिटर दूर पायलीखंड है. इस क्षेत्र में हीरे मिलते हैं. 1999 में पायलीखंड हीरा खदान को कांटेदार तारों से घेरा गया है. लेकिन अक्सर तस्कर खुदाई कर हीरे निकाल लेते हैं. अब क्षेत्र से हीरे तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा केस Omicron वेरिएंट के, केजरीवाल सरकार का बड़ा दावा

Punjab Election: Navjot Singh Sidhu का ऐलान, हर महिला को 2 हजार प्रति महीना और साल में मिलेंगे 8 सिलेंडर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget