एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: बस्तर के ढोकरा आर्ट से होगा राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत, नक्सलगढ़ के आदिवासी शिल्पकारों का बढ़ा मान

G20 Summit India: जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी दिल्ली सजधज कर तैयार है. मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. मेहमानों का स्वागत खास कलाकृतियों के जरिए किया जाएगा.

Bastar News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आयोजित G20 सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने आ रहे 10 राष्ट्रअध्यक्षों और विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ के बस्तर की सबसे प्रसिद्ध कला ढोकरा आर्ट के कलाकृतियां पेश की जाएंगी. बस्तर (Bastar) के आदिवासी शिल्पकारों के द्वारा बनाए जाने वाले ढोकरा आर्ट (Dhokra Art) की देश-विदेश में काफी डिमांड है. यही वजह है कि इस G20  सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के स्वागत और सम्मान के लिए बस्तर के ढोकरा आर्ट की कला कृतियों को चुना गया है.

 आदिवासी शिल्पकारों की कलाकारी को पहचान दिलाने के लिए देश भर में शोरूम खोला गया है.जहां ढोकरा आर्ट, बेलमेटल आर्ट, शिल्प कला और काष्ट कला की एक से बढ़कर एक कला कृतियां देखने को मिलती है, और यह अच्छे दामों में भी बिकती है, बस्तर संभाग के लगभग 500 परिवार इसी कला पर निर्भर हैं और इसी काम पर आश्रित हैं. वही बस्तर के 10 से ज्यादा शिल्पकारों को उनकी इस कला के लिए देश के साथ-साथ विदेश में भी सम्मान मिल चुका है.

बस्तर के शिल्पकारों का बढ़ा मान
 बस्तर की ढोकरा आर्ट कला कई साल पुरानी है. पिछले 20  वर्षों में खासकर ढोकरा आर्ट की काफी डिमांड बढ़ी है. यहां स्थानीय कलाकारों के द्वारा काफी मेहनत कर इसे तैयार किया जाता है. ढोकरा आर्ट से कलाकृति बनाने में 15 प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है. हालांकि देश के ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी ढोकरा आर्ट से कलाकृतियां बनाई जाती है, लेकिन बस्तर की कलाकृतियों की काफी डिमांड रहती है.

इन आकृतियों में ढाली जाती है प्रतिमा
यहां की कलाकृतियों में अलग ही शाइनिंग देखने को मिलती है. बस्तर की आदिवासी संस्कृति की छाप होती है जिसमें बस्तर के देवी-देवता, हाथी, बैल, कछुआ, घोड़ा, हिरण, नंदी, और मनुष्य की आकृति की कला कृतियां होती हैं. ढोकरा आर्ट की मांग से बस्तर के शिल्पकारों ने अब देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है. यहां 800 से ज्यादा महिला और पुरुष बेलमेटल, काष्ठ कला और ढोकरा आर्ट से अलग-अलग कला कृतियां बनाने का काम करते हैं. 

ये भी पढ़ें-  Dantewada: दंतेवाड़ा के इंद्रावती नदी में नाव पलटने से सात लोग बहे, लापता लोगों को ढूंढने में जुटे गोताखोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget