एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह, खुद दी जानकारी

Raman Singh Health Update: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं और कुछ स्वास्थ्य कारणों से उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है. पूर्व सीएम ने अपने शुभचिंतकों से परेशान न होने को कहा है. इसके अलावा उन्होंने बारिश के दिनों में सभी से अपना ज्यादा ख्याल रखने को कहा है. 

पूर्व सीएम AIIMS में भर्ती
दरअसल,  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (Raman Singh) पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ही हैं. इस दौरान आज वो रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों के परामर्श से एहतियात के तौर पर उन्हें भर्ती होना पड़ा. इसके अलावा उन्होंने ने यह भी बताया कि अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है. इस बात की जानकारी रमन सिंह ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहां चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं. फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें.'

छत्तीसगढ़ में इस साल तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बता दें, इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) होने हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी हो दोनों ही पार्टियों के नेताओं को पार्टी हाईकमान नई जिम्मेदारी दे रही है. हाल ही में बीजेपी पार्टी हाई कमान ने छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बढ़ा बदलाव किया है. पार्टी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के तीन बड़े नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( National Vice President) बनाया है. इनमें डॉक्टर रमन सिंह, डॉक्टर सरोज पांडेय और लता उसेंडी शामिल हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में बीजेपी के तीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं डॉ. रमन सिंह
बता दें कि, डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है. इसके साथ ही डॉक्टर रमन सिंह जब मुख्यमंत्री पद से हट गए तो पार्टी हाईकमान ने 15 साल तक मुख्यमंत्री रहने का और उनके अनुभव के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. अब इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. जिसको देखते हुए बीजेपी हाईकमान ने रमन सिंह को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद को बरकरार रखते हुए फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: बस्तर के सड़क निर्माण में नक्सलियों का साया, ठेकेदार-मजदूरों को सता रहा 'लाल आतंक' का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget