एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा में पांच लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर, बीजापुर में भी मुठभेड़ के दौरान मिली सफलता

Anti Naxal Operation: आईजी ने बताया कि बस्तर में बारिश के बावजूद जवानों का मनोबल बना हुआ है. दो अलग-अलग जिलों में मुठभेड़ के दौरान जवानों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को बड़ी सफलता मिली है. दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान दो हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया. घटनास्थल के पास से नक्सलियों का दैनिक सामान और विस्फोटक बरामद हुआ है. मारे गये नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है. महिला नक्सली की पहचान जगली सुक्की पुनेम के रूप में हुई है. जगली सुक्की पुनेम पर पांच लाख का इनाम था. मुठभेड़ में मारे गये पुरुष नक्सली के शव की पहचान नहीं हो सकी है.

महिला नक्सली जगली सुक्की पुनेम लंबे समय से दंतेवाड़ा इलाके में सक्रिय रही है. इनामी महिला नक्सली को जवानों ने दंतेवाड़ा में मार गिराया है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 18 जुलाई को नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे एसटीएफ जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट किया था. आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर एसटीएफ के दो जवानों की मौके पर शहादत हो गई. चार जवान बुरी तरह से घायल हो गए.

दो जिलों में जवानों को मिली सफलता

घटना के बावजूद नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों का मनोबल कम नहीं हुआ. मानसून के दौरान लगातार अंदरूनी इलाकों में जवानों ने एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखा. इसी का नतीजा रहा की संभाग के जवानों की शहादत का हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर बदला लिया गया. आईजी ने बताया कि पहली मुठभेड़ दंतेवाड़ा के पुरंगेल और इरालगुडेम की पहाड़ियों में हुई. डीआरजी के जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली.

जवानों की गोलीबारी के बाद नक्सली भाग खड़े हुए. फायरिंग रुकने के बाद घटनास्थल की सर्चिंग में एक महिला नक्सली का शव, 12 बोर की बंदूक, जिंदा राउंड, BGL सेल, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और नक्सली साहित्य बरामद हुआ. मुठभेड़ में ढेर महिला नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रह चुकी है. दूसरी मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र मुडगु में हुई. तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स और बीजापुर के डीआरजी जवानों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया. इलमीड़ी अंतर्गत सिमलटोडी के जंगलों में सुरक्षा बल और नक्सलियों का आमना सामना हुआ.

मुठभेड़ में ढेर हुए हार्डकोर नक्सली

मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया. घटनास्थल से सर्चिंग के दौरान कार्बाइन, ग्रेनेड, विस्फोटक, आईईडी बम, पिट्ठू और माओवादियों की वर्दी, बड़ी मात्रा में नक्सलियों का दैनिक सामान भी बरामद हुआ. मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है. सरेंडर नक्सलियों से शव की शिनाख्त करवाई जा रही है. आईजी ने बताया कि बस्तर में बारिश के बावजूद जवानों का मनोबल कम नहीं हुआ है. नदी और नालों को पार कर नक्सलियों के ठिकानों पर जवान दबिश दे रहे हैं. मुठभेड़ में नक्सलियों को सफलता भी मिल रही है. 

बस्तर में कुछ घंटे की बारिश ने मचाई तबाही, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी, निगम के दावों की खुली पोल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget