एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जगदलपुर में चर्चा का विषय बनी ईको फ्रेंडली शादी, सिंगल यूज प्लास्टिक का नहीं हुआ इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ की यह पहली जीरोवेस्ट वेडिंग बस्तर में आयोजित की गई. शादी में बैनर से लेकर खाने के सामान तक कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया. गीले-सूखे कचरे के लिए दो डस्टबीन रखे गए.

Bastar News: पूरे भारत में 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार भी प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सभी नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में अभियान चला रही है. इसी बीच जगदलपुर का एक परिवार 'जीरो प्लास्टिक वेस्ट' के शादी करने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस परिवार की पूरे छत्तीसगढ़ में जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल जगदलपुर शहर के पाराशर परिवार ने अपने घर हुए शादी समारोह में जीरो वेस्ट थीम पर रिसेप्शन का आयोजन कराया जिस वजह से यह शादी काफी चर्चित रही. छत्तीसगढ़ में हुई यह पहली शादी है जिसमें प्लास्टिक का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुआ. पूरी शादी के आयोजन में सजावट से लेकर खाने पीने के सामान सभी जीरोवेस्ट थीम पर किया गया.

जीरो वेस्ट थीम पर शादी करने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ की पहली जीरोवेस्ट यह वेडिंग बस्तर में आयोजित की गई. बैनर से लेकर खाने के सामान तक कहीं भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया और इस बात का भी ध्यान रखा गया की समारोह में शामिल होने वाले लोग इस नियम का पालन करें. लंबे समय से जगदलपुर शहर के स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कर्मचारी डी.के. पाराशर ने कहा कि वे खुद स्वच्छता को अहम मानते हैं और इसी बात ने उन्हें इस बात की प्रेरणा मिली है कि अपने बेटे की शादी भी वे जीरो वेस्ट वेडिंग के तौर पर करें. उनके बेटे डॉ. अक्षय पराशर शहर के जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ हैं.

निगम आयुक्त,म हापौर ने की इस पहल की सराहना
इस शादी समारोह के आयोजन में नगर निगम जगदलपुर ने भी सहयोग किया और महापौर से लेकर आयुक्त ने भी इसकी सराहना की. इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में देश की पहली जीरो वेस्ट वेडिंग का आयोजन हुआ था जिसमें सजावट के सामान से लेकर भोजन और खाने के बाद बचे हुए सामान के भी प्रबंधन के इंतजाम किए गए थे. इसी थीम पर जगदलपुर में भी यह शादी समारोह आयोजित की गई. गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन में जीरो वेस्ट वेडिंग को 40 नंबर दिए जाते हैं, लिहाजा निगम ने भी इस आयोजन को शहर के लिए महत्वपूर्ण माना है.

अन्य शादियों में जहां प्लास्टिक के आर्टिफिशियल फूल लगाए जाते हैं, वहीं इस शादी में असली फूलों का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा शादी में कागज के गिलास इस्तेमाल किए गए. वहीं गीले और सूखे कचरे के लिए दो प्रकार के डस्टबीन का इस्तेमाल हुआ.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती फिर अश्लील वीडियो का खेल, युवक ने गंवाए 5 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget