एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: दुर्ग में खेत से कई हिस्सों में मिला नर कंकाल, पुलिस ने जताई ये आशंका

इस नर कंकाल को पुलिस लापता इंजीनियर शिवांग चंद्राकर से जोड़कर देख रही है. क्योंकि पिछले 6 दिसंबर को दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव से इंजीनियर लापता हो गया था.

Durg News: दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक किसान खेत से मानव नरकंकाल मिला. जिसके बाद तत्काल ग्राम वासियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर जब खुदाई कराई तो पुलिस भी दंग रह गई करीब डेढ़ महीने पुराना कंकाल खेत में से निकला. जिसको डीएनए जांच के लिए भेजा गया है.

पुलिस लापता इंजीनियर शिवांग का शव की जताई जा रही आशंका

दरअसल इस नर कंकाल को पुलिस लापता इंजीनियर शिवांग चंद्राकर से जोड़कर देख रही है. क्योंकि पिछले 6 दिसंबर को दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव से इंजीनियर लापता हो गया था. जिसका सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है. पुलिस व परिजनों ने शिवांग चंद्राकर का पता बताने वाले या उसे ढूंढ कर लाने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की थी. पुलिस की ओर से 10000 व परिजनों ने 2 लाख के इनाम की घोषणा की थी. जिला पुलिस व परिजनों की ओर से मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया था. ताकि ढूंढने वाला इंसान इन नंबरों पर फोन करके पुलिस व परिजनों को सूचित कर सके.

फॉर्म हाउस से घर वापस लौटते समय लापता हुआ था इंजीनियर शिवांग

आपको बता दें कि पूरी घटना 6 दिसम्बर की देर रात की है. जब फार्म हाउस से लौटने के दौरान इंजीनियर शिवांग चंद्राकर गायब हो गया था. दुर्ग के ग्राम चंदखुरी के निकट शिवांग की बाइक लावारिस हालात में नदी रोड पर मिली थी. इंजीनियर शिवांग 6 दिसम्बर की शाम फार्म हाउस से घर जाने के लिए निकला था. जो अब तक वापस नहीं लौटा था. पुलिस का कहना है कि जो नर कंकाल मिला है वह एक युवक का ही है और पिछले डेढ़ महीनों के अंदर किसी भी अन्य युवक के गुम होने की कोई भी रिपोर्ट संबंधित थाने में नहीं लिखाई गई है. जिससे पुलिस यह अंदेशा लगा रही है कि ये कंकाल इंजीनियर शिवांश चंद्राकर का हो सकता है. जानकारी के अुनसार जिस जगह कंकाल मिला है वह लापता हुए इंजीनियर के फॉर्म हाउस से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर है. बहरहाल अब कंकाल की डीएनए रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा.

डीएनए टेस्ट हो पाएगी नर कंकाल की शिनाख्त

दुर्ग पुलिस फिलहाल मिले नर कंकाल को डीएनए के लिए भेज रही है. डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि या कंकाल किसका है. हालांकि पुलिस अभी इसे अज्ञात मानकर ही चल रही है. बता दें कि पुलिस को जब खेत से नर कंकाल मिलने की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई. लेकिन खेत से नर कंकाल के अलग-अलग टुकड़े कुछ ही दूरी पर मिल रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने पूरे खेत को जेसीबी से खुदवाया. हालांकि अभी खेत से एक नरमुंड मिला है और पैर की हड्डियां मिली हैं. बाकी का हिस्सा अभी नहीं मिला है. हालांकि पुलिस ने नर कंकाल के और हिस्सों को खोजने के लिए पूरे खेत को जेसीबी से खुदवाई कराई है. लेकिन वहां नर कंकाल के और हिस्से नहीं मिले हैं. फ़िलहाल पुलिस अभी नर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेज दी है. और बाकी बचे नर कंकाल के हिस्सों की खोजबीन कर रही है.

मोबाइल लोकेशन से अब पुलिस लगाएगी आरोपियों का पता

नर कंकाल मिलने के बाद पुलिस को यह अंदेशा है कि यह नर कंकाल लापता इंजीनियर छात्र शिवांग चंद्राकर की हो सकता है. लिहाजा पुलिस अब शिवांग चंद्राकर के मोबाइल नंबर पर किए गए कॉल की जांच करेगी और लापता हुए दिन और नर कंकाल मिलने वाले लोकेशन को ट्रेस करेगी. इसके बाद ही शायद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकती है.

एडिशनल एसपी ने दी ये जानकारी

एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत से नर कंकाल मिला है. जिसकी सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. फिलहाल अभी यह नर कंकाल किसका है इसका पता नहीं चल पाया है. इसे डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है. हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि यह नर कंकाल लापता शिवांश चंद्राकर का ही हो सकता है. फिलहाल डीएनए रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह नर कंकाल किसका था.

यह भी पढ़ें-

Omicron in Chhattisgarh: कोरोना के तीसरी लहर के बीच जानिए ऑक्सीजन को लेकर कितना तैयार है बस्तर

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता ? जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? यहां एक क्लिक में जानें
न्यूजीलैंड में कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? यहां एक क्लिक में जानें
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget