एक्सप्लोरर

Durg: 'आई एम जेनसी, प्लीज कॉल मी', 72 साल के बुजुर्ग के नंबर पर आए मैसेज से सेक्सटॉर्शन का पर्दाफाश

Durg Crime: पुलिस ने इनके पास से कई एटीएम, पासबुक, कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि ये आरोपी मुख्य रूप से उन लोगों के डेटा जमा करते थे जिनका रुझान पोर्न साइड पर होता था.

Durg Sextortion Case: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस (Durg Police) ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के जाल में फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेलिंग कर उनसे लाखों रुपए ऐंठते थे. यह फर्जी कॉल सेंटर कोलकाता में चल रहा था. पुलिस ने कोलकाता में जाकर फर्जी कॉल सेंटर पर रेड की कार्रवाई की और वहां से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया.

लोगों को ऐसे सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाते थे आरोपी
दुर्ग पुलिस के शिकंजे में आए ये दोनों आरोपी ऑनलाइन डेटिंग साइट पर रजिस्ट्रेशन करवाकर लोगों को पहले लुभावने मैसेज करते थे. इसके बाद मैसेज के झांसे में जो आता था उसके साथ डेटिंग मीटिंग कराने के लिए उससे रकम की मांग करते थे. इनके द्वारा पीड़ितों के मोबाइल पर लगातार एसएमएस भेजा जाता था और डेटिंग, मीटिंग के नाम पर लुभावने ऑफर दिए जाते थे जिसमें सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम, और  ग्रीन कार्ड मेंबरशिप देने की बात भी इनके द्वारा की जाती थी.

72 साल के बुजुर्ग से ऐंठे 11 लाख रुपए
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस ठग गिरोह का खुलासा करते हुऐ बताया कि दुर्ग के पद्मनाभपुर निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दुर्ग पुलिस से इस बात की शिकायत की थी कि 22 नवंबर को उन्हें एक एसएमएस आया था जिसमें आई एम जेनसी, प्लीज कॉल मी लिखा हुआ था. इसके बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर फोन किया गया और कहा गया कि रजिस्ट्रेशन करवाकर आप आईडी बनवा लें. फिर आपकी डेटिंग और मीटिंग करवाई जायेगी, लेकिन इसके बाद न तो उसे कोई डेटिंग नहीं करवाई गई. ये आरोपी इतने शातिर थे कि इन्होंने किस्तों में बुजुर्ग से 11 लाख रुपए ऐंठ लिए. जब बुजुर्ग ने उनसे अपने पैसे मांगे तो ये लोग बुजुर्ग को यह कहकर डराते रहे कि तुम्हारे घर आईटी की रेड करवा देंगे. प्रार्थी की शिकयत के आधार पर जब मामले की विवेचना शुरू की गई तब कोलकाता से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

अब तक 600 लोगों को बना चुके हैं अपना शिकार
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि सेक्सटॉर्शन के इस मामले में आरोपी मुख्य रूप से उन लोगों के डेटा जमा करते थे जिनका रुझान पोर्न वेबसाइट पर होता था. इसके बाद ये उन्हें एसएमएस भेजकर लुभावने ऑफर दिया करते थे. एक बार जब रजिस्ट्रेशन और कार्ड बन जाता था उसके बाद ये उनसे 10 लाख रुपये की डिमांड करते थे. अब तक ये लगभग लोग 600 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. एसपी ने कहा कि दुर्ग पुलिस लगातार इन फर्जी कॉल सेंटर पर निगरानी रखे हुए है जल्द ही और इस तरह के अन्य मामले का खुलासा किया जाएगा.

शादी करने जा रहे थे दोनों आरोपी, तभी आ धमकी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शादी करने वाले थे, उसी समय दुर्ग पुलिस कोलकाता पहुंच गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से कई एटीएम, पासबुक, कई मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं. दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अनजान मैसेज या कॉल आए तो उसका रिप्लाई ना करें ना ही फोन उठाएं. अगर गलती से आप इस तरह के जाल में फंस जाते हैं तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें.

यह भी पढ़ें: Durg Crime: नकली गुड नाइट मॉस्किटो लिक्विड बेचने वाले दुकानों में छापेमारी, चार संचालक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget