एक्सप्लोरर

Durg: छात्राओं के साथ 'गंदी हरकत' करने वाला प्रिंसिपल गिरफ्तार, स्कूल जाने से कतराने लगी थीं बच्चियां

दुर्ग पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल को छात्राओं की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है. सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाली 5 छात्राओं ने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.

Durg Crime News: शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. मामला सुपेला थाना क्षेत्र के शांति नगर का है. पुलिस ने स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ने वाली 5 छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल पर कथित यौन उत्पीड़न और छेड़खानी का आरोप लगाया है.

छात्राओं ने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि प्रिंसिपल की हरकत के खिलाफ आवेदन देने पर भी जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई नहीं की. कार्रवाई होता न देख छात्राएं स्कूल जाने में आनाकानी करने लगीं.

शिक्षा के मंदिर में भी छात्राएं नहीं हैं सुरक्षित 

उनको डर था कि प्रिसिंपल फिर गंदी हरकत करेगा. छात्राओं का कहना है कि जिला शिक्षा विभाग की निष्क्रियता से आरोपी प्रिंसिपल का मनोबल बढ़ा हुआ था. छात्राओं के स्कूल जाने में कतराने पर परिजनों को शक हुआ. उन्होंने छात्राओं से स्कूल नहीं जाने का कारण जानना चाहा. पालकों को छात्राओं ने घटना की जानकारी दे दी. शिक्षा के मंदिर में प्रिंसिपल की हरकत को सुनकर पालक हैरान रह गए. बच्चियों को लेकर पालक शिकायत करने थाना पहुंच गए.

Korba News: खेलते-खेलते कुंए के करीब पहुंचा ढाई साल का मासूम, डूबने से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को किया अरेस्ट

पालकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 5 स्कूली छात्राओं ने सेंट जेवियर स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़खानी करने और बैड टच करने की शिकायत की थी. पुलिस ने तत्काल धारा 354 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दुर्गेश शर्मा के मुताबिक पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. जांच में आनेवाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Durg: दुर्ग में फिर हुई मारपीट, भीड़ ने मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget