एक्सप्लोरर

Chhatisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दुर्ग में की चुनावी सभा, कांग्रेसियों ने लगाए 'रमन सिंह वापस जाओ' के नारे

Durg News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए भिलाई के हाउसिंग बोर्ड पर एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस ने कांग्रेस ने नारे लगाये.

Chhatisgarh Civic Body Election: पूरे छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं. हाई प्रोफाइल जिला दुर्ग में चुनावी सरगर्मियां सर चढ़कर बोल रही है. प्रदेश के दिग्गज नेताओं का डेरा दुर्ग में ही लगा हुआ है. उसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने के लिए भिलाई के हाउसिंग बोर्ड पर एक सभा को संबोधित किया.

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लगातार विकास करती है और विकास पर ही भाजपा विश्वास करती है. भूपेश बघेल की सरकार के इन 3 सालों में सिर्फ लूट डकैती, बलात्कार और कमीशन का खेल हुआ है, इसके अलावा प्रदेश में कोई भी विकास नहीं हुआ है. अगर इस नगरीय निकाय चुनाव में जनता भाजपा पर विश्वास कर जीत दिलाती है तो निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास और तेजी से होगा.

तीन साल की सरकार में जुआ, सट्टा, अपराध और बलात्कार चरम पर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में मैं आज आया हूं और जो हालात इन 3 सालों में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बनाया है ये नगर निगम चुनाव में जनता उसका जवाब देगी. इन 3 सालों में लूट कर इनकी सरकार चल रही है. कोल माफिया, लिकर माफिया, सैंड माफिया, यह माफिया के रास्ते मुक्त करना है. उन्होंने यह भी कहा कि जुआ, सट्टा, अपराध और बलात्कार पूरे के पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता त्रस्त है. बस्तर से सरगुजा तक पूरे डेवलपमेंट रुके हुए हैं, 51 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबी हुई यह सरकार जिसका ब्याज 11 हजार करोड़ देना पड़ रहा है.

यह सरकार सिर्फ और सिर्फ लूट में लगी हुई है, इनको सबक सिखाना है. डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस नगर निगम चुनाव में हम यही आग्रह कर रहे हैं कि एक बार कमल को वोट देकर इन लोगों के अंधकार को दूर करना है. यह सरकार जो चल रही है, इसके लिए 3 साल आते-आते उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. विकास में यह कुछ भी नहीं है. इनका सिर्फ विकास नरवा गरवा घुरवा बाड़ी है. अगर आपको विकास कहीं भी दिख जाए तो मुझे भी बता दीजिए, मैं आकर देख लूंगा.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभा का कांग्रेसियों किया विरोध, 'रमन सिंह वापस जाओ' के लगे नारे

जिस समय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह हाउसिंग बोर्ड में सभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सभा के बाहर कांग्रेसी नेता 'रमन सिंह वापस जाओ' के नारे लगाकर विरोध जता रहे थे. हालांकि वहां पर पुलिस बल तैनात था, लेकिन वह व्यवस्था को दुरुस्त करने के आलावा मूकदर्शक बनकर देख रही थी. कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव का कहना है कि रमन सिंह आज जिस हाउसिंग बोर्ड में सभा को संबोधित करने आए हैं, उस सभा में इससे पहले भी नगर निगम चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके गए थे. लेकिन एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया. लेकिन जब से कांग्रेस सरकार आई है. हाउसिंग बोर्ड का पूरा नक्शा बदल गया है. आज वही याद दिलाने के लिए हम इनकी सभा के बाहर रमन सिंह वापस जाओ के नारे लगाकर विरोध कर रहे हैं.


Chhatisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दुर्ग में की चुनावी सभा, कांग्रेसियों ने लगाए 'रमन सिंह वापस जाओ' के नारे

विरोध पर रमन सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे नारेबाजी बहुत देखी

कांग्रेसियों द्वारा विरोध किए जाने पर रमन सिंह का कहना है कि ऐसे ही करके यह पूरे प्रदेश में भय का वातावरण फैला कर रखे हैं और ऐसे नारेबाजी बीजेपी ने बहुत देखें है. एसपी और कलेक्टर की बोली लगती है, जो ज्यादा बोली लगाता है उसकी पोस्टिंग होती है. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि पहली बार किसी सरकार में ऐसा हो रहा है कि ऑक्शन में जो ज्यादा बोली लगाएं, उसकी पोस्टिंग वहां होती है. पूरे प्रदेश में यही हाल है.

यह भी पढ़ें-

Bastar News : बस्तर में सेवा दे रहे प्रधान आरक्षकों के लिए खूशखबरी, प्रधान आरक्षकों को लेकर आया ये फैसला

Durg Dengue News: ओमिक्रोन के खतरे के बीच दुर्ग में बढ़ने लगे डेंगू के मरीज, जानें अब तक कितने केस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget