एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग जिले में पहला बिजली शवदाह गृह बनकर तैयार, जल्द होगा शुरू

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में पहला बिजली शवदाह गृह रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है. इसके शुरू होने के बाद 10 घंटे में 8 से 10 शवदाह हो पाएंगे.

Durg Electric Cremation: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला में पहला बिजली शवदाह गृह भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बनकर तैयार हो चुका है. मुक्तिधाम में मेयर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से बिजली शवदाह पहुंचकर इसके बारे में पूरी जानकारी ली. इसके लिए शेड सहित कमरा निर्माण किया जा चुका है. मशीन इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. बिजली सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा चुके हैं. 

1 घंटे में पूरी हो जाएगी दाह संस्कार की प्रक्रिया

इस बिजली शवदाह में दाह संस्कार की प्रक्रिया मात्र आधे घंटे में हो जाएगी और अस्थि आदि प्राप्त करने में आधे घंटे का समय लगेगा. पूरा प्रोसेस अगर देखें तो 1 घंटे में शवदाह और अस्थि संग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह बिजली शवदाह गृह बहुत उपयोगी है. लकड़ी और कंडे के अभाव में भी इसकी प्रक्रिया जारी रहेगी और कम मात्रा में लकड़ी और कंडे की खपत होगी.

बहुत जल्द शुरू होगी बिजली शव गृह की प्रक्रिया

एक दिन में यदि इसके शवदाह की प्रक्रिया को समझें तो 10 घंटे में 8 से 10 शवदाह हो पाएंगे. बारिश के दिनों में भी यह काफी कारगार साबित होगा. क्योंकि इन दिनों अधिकतर लकड़ी और कंडे के बारिश में भीगने की संभावना अधिक हो जाती है. इसको चालू करने के लिए कुछ प्रक्रिया अभी बाकी है, इसके बाद बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. बिजली शवदाह गृह के निर्माण कार्य में लगभग  52 लाख रुपए खर्च हुए. इसके संचालन और संधारण के लिए एजेंसी 2 साल तक काम करेगी और इसे मेंटेन रखेगी. 

लकड़ी और कंडे की नहीं पड़ेगी जरूरत

एक तरह से यह आधुनिक बिजली शवदाह गृह होगा जो कि भिलाई में अपने तरह का पहला शवदाह गृह होगा. बिजली शवदाह गृह में लकड़ी और कंडे में होने वाले खर्च की अपेक्षा पैसे की बचत होने की संभावना अधिक जताई जा रही है. कोरोना काल में शव की अधिक संख्या मुक्तिधाम में आने को देखते हुए रामनगर के मुक्तिधाम में इसको स्थापित करने की मंशा से इस पर कार्य किया गया था.

Surajpur News: सूरजपुर में हाथियों के झुंड ने खेत में खड़ी फसलों को रौंदा, गांव में मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget