एक्सप्लोरर

Durg News: दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति! पेयजल से लेकर सिंचाई तक हजारों लोगों को मिल रहा लाभ

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोलर लाइट लगाए जा रहे हैं. जिसमें 219 गांव हाईमास्ट लाइट से रोशन हो गए हैं. अब तक पूरे जिले में 695 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में स्थित दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति की शुरुआत हुई है. चार सालों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग हो रहा है. सोलर योजनाएं न केवल पेयजल और सिंचाई के लिए उपयोगी साबित हो रही है इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करने की दिशा में भी उपयोगी साबित हुई हैं. क्रेडा विभाग के अधिकारी टी आर ध्रुव ने बताया कि क्रेडा की योजनाएं बड़े पैमाने पर पूरे जिले में शुरू की गई है. यह सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है.

219 गांव अब हाईमास्ट लाइट से रौशन
पूरे जिले में 219 गांव हाईमास्ट लाइट से रौशन हो गए हैं. अब तक 695 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाये गए हैं. इनके माध्यम से गांव के प्रमुख चौराहों पर रौशनी हुई हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट लगने से गांव के सार्वजनिक स्थलों में अपराध कम हो गए हैं. लोग देर शाम तक बैडमिंटन, वालीबाल जैसे खेल खेलते हैं. ग्रामीण वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लगने से अब गांवों में मानस गान बड़े स्तर पर हो रहे हैं. काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं. रोशनी का एक पक्ष यह है कि इससे सब कुछ रोशन हो रहा है.

375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप 
क्रेडा ने 375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप लगाया है. इनमें 696 नग पंप लगाये गए हैं. इनके माध्यम से 2436 यूनिट बिजली की बचत हो रही है. इनसे ग्रामवासियों को बारह महीने पेयजल मिल रहा है. ध्रुव ने बताया कि इसकी निरंतर मॉनिटरिंग विभाग द्वारा की जा रही है और लोगों को सेवा दी जा रही है.

सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के पांच कार्य शुरू
सौर ऊर्जा से सिंचाई के क्षेत्र में भी बढ़िया काम हुआ है. अभी पांच सौर सामुदायिक सिंचाई योजना आरंभ हो गई है और इसके माध्यम से पांच सौ से अधिक हितग्राहियों के खेतों में पानी पहुंचा है. इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 7 कार्य स्वीकृत हुए हैं. इसके माध्यम से 740 यूनिट बिजली की बचत हो रही है.

28 गांवों में स्ट्रीट लाइट संयंत्र
क्रेडा द्वारा 28 गांवों को स्ट्रीट लाइट से रौशन किया गया है. इनमें 36 नग सोलर प्लांट लगाया गया है. गौठानों में 713 नगर सोलर प्लांट लगाये गए हैं और इनके माध्यम से चारागाहों और गौठान के लिए पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है. इनके माध्यम से बारह हजार यूनिट बिजली की बचत हो रही है.

देमार पंदर में बनेगा ऊर्जा पार्क
देमार.पंदर में ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जिसके उपरांत इसके लिए कार्य आरंभ हो गया है. इसके माध्यम से लोगों ने अपारंपरिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग जानेंगे कि सोलर एनर्जी कितनी उपयोगी है और क्षय होते ऊर्जा स्रोतों के दौर में कितनी प्रभावी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में संख्या बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश से लाए जाएंगे बाघ, इस टाइगर रिजर्व में छोड़े जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget