एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कार्रवाई रुकवाने के लिए थाने पहुंचे कांग्रेस विधायक, DM ने कर दिया साफ- आदेश नहीं होगा रद्द

Durg News: दुर्ग डीएम ने साफ तौर पर कह दिया है कि आदेश किसी भी हाल में शिथिल नहीं होगा और यदि कोई भी बिना अनुमति के बोर खनन करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Order On Illegal Bore Mining In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के वीवीआईपी जिला दुर्ग में भूजल की कमी को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बोर खनन पर रोक लगा दी है. लेकिन इसके बाद भी चोरी छिपे बिना परमिशन के अवैध बोर खनन किया जा रहा है. एक ऐसा ही मामला जब जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिला जिसपर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार के द्वारा बोर मशीन को तीन दिन पहले जब्त किया गया था. जिसको लेकर दुर्ग शहर से कांग्रेस विधायक अरुण वोरा कार्रवाई रुकवाने के लिए थाने तक पहुंच गए थे.

लेकिन अब दुर्ग डीएम ने साफ तौर पर कह दिया है कि आदेश किसी भी हाल में शिथिल नहीं होगा और यदि कोई भी बिना अनुमति के बोर खनन करते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी.

कांग्रेस विधायक प्रशासन की कार्रवाई रुकवाने पहुंच गए

दरअसल शुक्रवार की देर रात दुर्ग के गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल पर अवैध बोर खनन की बड़ी कार्रवाई तहसीलदार द्वारा जब की गई थी. तब कांग्रेस विधायक अरुण वोरा कार्रवाई रुकवाने थाोने तक पहुंच गए थे. डीएम को फोन करके कार्रवाई रुकवाने की बात तक कह दी थी.  विधायक को ही इस बात की भी जानकारी नही थी कि भूजल कमी को देखते हुऐ डीएम ने बोर खनन पर रोक लगा दिया गया है. थाने पहुंचे दुर्ग विधायक से जब मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया तो उनका का कहना था कि जहां जरूरत हो वहा बोरिंग खुदाई की जा सकती है. 

डीएम ने कहा की जाएगी कड़ी कार्रवाई

इधर दुर्ग डीएम पुष्पेंद्र मीणा का कहना है कि किसी भी हालत में आदेश को शिथिल नहीं किया जाएगा. क्योंकि जिले में कई स्थानों पर भूजल काफी नीचे गिर चुका है. और नगरीय निकाय क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के बोरिंग करता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी.

कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और प्रशासन के बीच पहले भी हो चुकी है नोकझोंक

 यह पहला मौका नहीं है जब दुर्ग विधायक अरुण वोरा और जिला प्रशासन के अधिकारी आमने सामने हुऐ हो. इससे पहले भी कुछ महीने पहले तात्कालिक निगम आयुक्त रहे आईएएस लक्ष्मण तिवारी जब शहर में अवैध कब्जे को लेकर तोड़फोड़ की कार्यवाही कर रहे थे. तब विधायक उनके सामने आ गए थे. लेकिन आयुक्त रहे लक्ष्मण तिवारी ने उनके हट को परे रख कर अवैध कब्जे को हटा दिया था और अब बोर खनन पर एक बार फिर से दुर्ग विधायक बैकफुट पर दिखाई देते नजर आ रहे हैं. क्योंकि बोर खनन पर प्रतिबंध के आदेश को शिथिल करने की बजाए दुर्ग डीएम ने यथावत रखने की बात कही है. 

इसे भी पढ़ें:

Surguja Coronavirus Cases: जिंदगी से खिलवाड़! लक्षण जांचे बगैर लिखी जा रही दवाइयां, सरगुजा में 37 फीसदी लोगों को नहीं लगा बुस्टर डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget