एक्सप्लोरर

Durg News: साहू समाज के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का कार्य सबसे अहम

Chhattisgarh News: दुर्ग में साहू समाज के कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल ने शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद दिया है और कई घोषणाएं की हैं.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को दुर्ग जिले के परसदा गांव पहुंच कर साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने सांस्कृतिक मूल्य और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ ही आर्थिक विकास का रास्ता हमने चुना. हमने अपने तीज त्योहारों परंपराओं को सहेजने की दिशा में कार्य किया. इसी क्रम में भक्त माता कर्मा की जयंती पर भी अवकाश आरंभ किया. इस अवकाश की मांग सामाजिक जनों ने नहीं की थी लेकिन हमें महसूस हुआ कि भक्त माता कर्मा के भक्तों के लिए यह बहुत अच्छा कार्य होगा.

नव दंपत्तियों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

इस अवसर पर उन्होंने आदर्श विवाह के नव दंपति को भी आशीर्वाद दिया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के साथ आर्थिक विकास का रास्ता भी हमने अपनाया है. उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक मान्यताएं कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था से संबंधित है. इन्हें बढ़ावा देकर हम कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शहरी विकास के लिए भी तेजी से योजनाएं शासन ने आरंभ की है.

Bastar News: केंद्रीय मंत्रियों के छत्तीसगढ़ दौरे पर कवासी लखमा की चुटकी, कहा- वे हेलीकॉप्टर से आएंगे और...

सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख देने की घोषणा

कुम्हारी क्षेत्र में नगर पालिका के वार्डों के लिए 24 करोड़ रुपये के विकास कार्य किये जा रहे हैं. इसके साथ ही कुम्हारी क्षेत्र में स्कूलों का जीर्णोद्धार भी होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम में साहू समाज के द्वारा बड़ा आयोजन किया जाता है. ऐसे ही आयोजनों को ध्यान में रखते हुए हमने 55 एकड़ जगह क्षेत्र के विकास के लिए निर्धारित किया. यहां मंगल भवन और सामुदायिक भवन बनाया जाएगा. उन्होंने कहा, क्षेत्र का विकास इस तरह से किया जाएगा ताकि सामाजिक जनों को सामाजिक कार्यक्रम करने में किसी तरह की दिक्कत ना आए. कुम्हारी में साहू समाज के सामुदायिक भवन के लिए भी मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपये की घोषणा की.

दीपक ताराचंद साहू ने कही ये बात

इस मौके पर दीपक ताराचंद साहू ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है. समाज द्वारा सकारात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. जिससे सामाजिक जनों को तो लाभ होगा ही, प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा.

ये भी पढ़ें-

Bilaspur News: काम के दौरान शराब मांगना नायब तहसीलदार को पड़ा भारी, अब डीएम ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget