एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: शराब के नशे में धुत युवक कुएं में गिरा, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक कुएं में गिर गया. गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक युवक कुएं में गिर गया. गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक की स्थिति सामान्य है.  

रात करीब 12 बजे की है घटना
जानकारी के मुताबिक छोटी कोनी निवासी राहुल सिंगरौल अत्यधिक शराब का सेवन करता है. सोमवार की रात भी उसने शराब पी रखी थी. जो रात के वक्त करीब 12 बजे अपने घर के बाड़ी की ओर निकला और बाड़ी में बने कुएं में गिर गया. काफ़ी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों को चिंता हुई और सब लोग उसे ढूंढने के लिए निकल पड़े. परिजन जब राहुल को ढूंढते हुए बाड़ी के तरफ गए तो देखा कि वह कुएं में गिर गया है. इससे घबराए परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी.

Chhattisgarh: बुलडोजर से आरोपियों का घर गिराने के मामलों पर बोले सीएम भूपेश बघेल, कहा- ये ज्यूडिशरी में दखलंदाजी

पुलिस को सफलता नहीं मिलने पर बुलाया एसडीआरएफ को
जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहीं रात का वक्त था इसलिए हर कोई कुएं में उतरने से कतरा रहा था. उसी वक्त रात्रि गश्त कर रहे कोतवाली में पदस्थ एसआई रविंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए. जिन्होंने ग्रामीणों से रस्सा मंगाकर पुलिस कर्मचारियों को कुएं के अंदर उतारा. लेकिन जब पुलिसकर्मी कुएं के ज्यादा नीचे पहुंचे तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. जिसके बाद उन्हें बाहर निकल लिया गया. पुलिस को जब सफलता नहीं मिली तो एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. जिन्होंने रस्सा के साथ एक सीढ़ी को कुएं में नीचे उतारा और कुएं में गिरे राहुल सिंगरौल को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला. तब कहीं परिजनों ने राहत की सांस ली. 

युवक को नहीं है कुछ याद
कुएं से बाहर निकलने के साथ ही राहुल सिंगरौल को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया. जहां से ठीक होने पर युवक को डिस्चार्ज किया गया. जिसके बाद उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने शराब पी रखी थी और रात में बाड़ी की तरफ गया और अंधेरे में कुआं नजर नहीं आया और वह गिर गया. इसके बाद क्या हुआ कुछ नहीं पता.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र सरकार से कोयला ब्लॉक को वन मंजूरी देने की सिफारिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget