एक्सप्लोरर

दिवाली पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 2 दिन इमरजेंसी मोड पर रहेंगे सरकारी अस्पताल

Diwali 2024: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में दिवाली पर अप्रिय घटना से निपटने की विशेष तैयारी की गयी है.रायपुर में अगलगी, आपराधिक घटना की रोकथाम के लिए इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है.

Raipur News: दीपावली पर ओपीडी अवकाश होने की वजह से दो दिन राजधानी के सरकारी अस्पताल इमरजेंसी मोड में रहेंगे. अंबेडकर अस्पताल, डीकेएस हॉस्पिटल और जिला अस्पतालों में पटाखों से झुलसने वाले और दुर्घटना का शिकार होने वालों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी आपात व्यवस्था के तहत 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी.

त्योहार से पहले सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की जांच होती थी. लेकिन गुरुवार और शुक्रवार दो दिन अवकाश होने के बाद शनिवार को ओपीडी खुलेंगे. इसी के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर को प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रहने को कहा है. अक्सर दीपावली पर पटाखों से झुलसने और जलने की शिकायतें आती हैं. लोगों को स्किन और आंखों में जलन की समस्या हो जाती है. पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर हॉस्पिटलों में वार्ड को तैयार रख इमरजेंसी मोड पर रहने को कहा गया है. डीकेएस हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है. झुलसे हुए और आंखों में चोट वाले मरीजों को तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. 

पटाखा जलाते वक्त बरतें ये सावधानी

डॉक्टरों का कहना है कि पटाखा जलाते वक्त ढीले और सिंथेटिक कपड़ों से परहेज रखें. बच्चों को परिवार के किसी बड़े सदस्य की उपस्थिति में पटाखा जलाने की अनुमति दें. आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का उपयोग करें. पटाखा फोड़ते समय अप्रिय घटना होने पर जले हिस्से को ठंडे पानी में 10 मिनट तक रखकर कपड़े से साफ करें. जख्म पर एलोवेरा जेल, नारियल तेल या बर्न क्रीम लगाकर डॉक्टर से संपर्क करें. रायपुर के सरकारी अस्पतालों में दो दिन शिफ्टवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. किसी भी अप्रिय घटना होने पर हॉस्पिटल का ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी विभाग अलर्ट मोड में रहेगा.

अगलगी से निपटने के लिए नंबर जारी

दीपावली पर पटाखे या शॉर्ट सर्किट की वजह से अगलगी की घटनाएं सामने आती हैं. प्रशासन ने 24 घंटे फायर फाइटर टीम को तैनात रहने के लिए कहा है. पुलिस के जवान भी आपराधिक घटनाओं को कंट्रोल करने के लिए तैयार रहेंगे. फायर स्टेशन और कंट्रोल रूम को विशेष हिदायत दी गई है. अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किए गए हैं. फायर स्टेशन में एक शिफ्ट के दौरान 15 जवान तैनात रहेंगे. इमरजेंसी नंबर भी जारी कर दिए गए हैं. अगलगी, आपराधिक घटना पर रायपुर के लोगों से नंबरों पर संपर्क करने को कहा गया है. 

इमरजेंसी नंबर 112
फायर स्टेशन - 0771 2272101 
पुलिस कंट्रोल रूम - 0771 4287199

ये भी पढ़ें-

Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में धर्मांतरण को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget