एक्सप्लोरर

Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में धर्मांतरण को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 10 घायल

Dantewada Clash: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के श्याम गिरी गांव में करीब 8 से 10 परिवारों ने कुछ साल पहले आदिवासी धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था. इसी मामले में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई है.

Dantewada Clash News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के श्याम गिरी में धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया. इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई, जिसमें 8 से 10 लोगों को चोट लगी. दो महिलाएं इसमें गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी समेत पुलिस की टीम श्याम गिरी गांव पहुंची. लेकिन, लोगों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए स्थानीय सामाजिक आदिवासी नेताओं से बातचीत कर विवाद को निपटाने के लिए लोगों को समझाया. अभी भी गांव के आसपास तनाव का माहौल है.

दंतेवाड़ा के श्याम गिरी गांव में करीब 8 से 10 परिवारों ने कुछ साल पहले अपने आदिवासी धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया था. इसके बाद गांव के लोगों के साथ अक्सर इस बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक जिन परिवारों ने धर्मांतरण किया है, वह वापस हिंदू धर्म आदिवासी समुदाय में आ जाएं, इसी को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है.

गांव में किया गया था बैठक का आयोजन

वहीं जो ईसाई समुदाय अपना चुके हैं, वे आदिवासी समुदाय को ईसाई समाज में धर्म परिवर्तन करने के लिए लोगों से बातचीत करते रहते हैं. ईसाई धर्म का प्रचार करते है. इसी बात को लेकर आज गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया था. लेकिन, बैठक के दौरान ही विवाद की स्थिति बन गई, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की मारपीट में 8 से 10 लोग घायल हो गए. दो महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गईं, उन्हें इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है. मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे हुए हैं. पुलिस के अधिकारी गांव वालों को विवाद न करने के लिए समझा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget