एक्सप्लोरर

Dhamtari Mayor Election 2025: धमतरी में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन खारिज

Dhamtari Mayor Election 2025: बीजेपी ने धमतरी महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि वह धमतरी नगर निगम में पंजीकृत ठेकेदार हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र गुरुवार (30 जनवरी) को खारिज कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि वह धमतरी नगर निगम में पंजीकृत ठेकेदार हैं और नगरीय निकाय के लाभार्थी हैं.

धमतरी नगर निगम चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी इंदिरा देहारी ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 17-2 के तहत कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है, जिसके अनुसार प्रत्याशी का नगर निगम में कोई हित नहीं होना चाहिए. देहारी ने बताया कि वर्तमान में विजय गोलछा निगम में पंजीकृत ठेकेदार हैं. 

राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के लिए एक ही चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा. निकाय चुनाव के लिए नामांकन 22 जनवरी से शुरू हुए थे और नामांकन जमा करने की अंतिम डेट 28 जनवरी थी. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई. नामांकन वापस लेने की अंतिम डेट 31 जनवरी है.

बीजेपी ने दर्ज कराई थी अपत्ति
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विजय गोलछा को पूर्व में नगर निगम में हाईमास्ट लाइट लगाने का ठेका मिला था. इस काम के एवज में कुछ भुगतान अभी भी बाकी है. धमतरी नगर निगम में महापौर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के पोल एजेंट कविंद्र जैन ने इन विवरणों का हवाला देते हुए गोलछा के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी.

बुधवार को निर्वाचन अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने को कहा था. गुरुवार को सुनवाई के बाद निर्वाचन अधिकारी ने आपत्तियों को सही पाया और कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को अवैध घोषित कर खारिज कर दिया. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा और नगरीय निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने लगाया ये आरोप
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया ने कहा कि 30 जनवरी को जिस विचारधारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी, उस विचारधारा ने एक बार फिर से 30 जनवरी को धमतरी में लोकतंत्र की हत्या की. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये तमाम तरीके की साजिश सरकार द्वारा की जा रही है.

बैज ने आरोप लगाया कि धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म साजिश पूर्वक मुख्यमंत्री के निर्देश पर रद्द कर दिया गया. बैज ने दावा किया कि विजय गोलछा नगर निगम धमतरी के पंजीकृत ठेकेदार नहीं है, वह पीडब्ल्यूडी में पंजीकृत ठेकेदार हैं और उन्होंने धमतरी निगम में एक साल पहले काम लिया था जो उसी समय पूरा हो चुका था.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि धमतरी कलेक्टर ने अवैधानिक तरीके से गोलछा का नामांकन निरस्त किया. बैज ने कहा कि उनकी पार्टी निर्वाचन आयोग से मांग करती है कि धमतरी कलेक्टर को तत्काल हटाया जाए.

छत्तीसगढ़: सुकमा में 52 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, दिए गए 25-25 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget