एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जन्मदिन से दो दिन पहले दीपक बैज बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष, मोहन मरकाम की क्यों हुई छुट्टी?

Chhattisgarh Congress President: मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. ये तय माना जा रहा था कि दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. लोकसभा सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया है. छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल से पीसीसी चीफ बदलने की चर्चा हो रही थी. लेकिन अब मोहन मरकाम को हटा कर दीपक बैज को छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी गई है.

मोहन मरकाम की जगह अब दीपक बैज संभालने कांग्रेस की कमान 

दरअसल मोहन मरकाम 2018 के आखिरी महीने से ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे. मोहन मरकाम के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी निभा रहे थे. मोहन मरकाम का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी पार्टी में अंदरूनी कलह के चलते प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर फैसला नहीं हो पा रहा था और ये तय माना जा रहा था कि सांसद दीपक बैज को है छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा. इसके लिए सोशल मीडिया में दीपक बैज को एक महीना पहले से ही बधाई देना शुरू हो गया था. 

Chhattisgarh: नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, जानें- क्या कहा?

दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे क्या है कहानी?

बता दें कि राजनीतिक जानकर मानते है कि टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाने के बाद दीपक बैज को पीसीसी चीफ बनाने के रास्ता साफ हुआ है. इसके पीछे कहानी ये है कि जब भी मोहन मरकाम को प्रदेश के पद से हटाने की चर्चा चलती तब तब टी एस सिंहदेव इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटते थे. टी एस सिंहदेव ने कई बार मीडिया से कहा कि जब संगठन ठीक चल रहा है और इसी संगठन में चुनाव जीता जा सकता है तो बदलने की क्या जरूरत है. इसके अलावा हालही में मोहन मरकाम के द्वारा की गई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने एक झटके में निरस्त कर दिया था. तब से ही पार्टी के अंदर अनबन की खबरें आती रही है.लेकिन अब कांग्रेस पार्टी चुनाव के पहले पूरी तरह से एकजुट होने के संदेश दे रही है. 

दीपक बैज को जन्मदिन के 2 दिन पहले आलाकमान का गिफ्ट 

गौरतलब है कि जन्मदिन के 2 दिन पहले लोकसभा सांसद दीपक बैज को कांग्रेस आला कमान ने प्रदेश की कमान सौंप दी है. 14 जुलाई को दीपक बैज का जन्मदिन है. दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ही ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज जी को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं. हमारे निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का संगठन का सफल नेतृत्व करने के लिए आभार.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget