एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, जानें- क्या कहा?

Chhattisgarh: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में नियमितिकरण का मुद्दा कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकता है. संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नया रायपुर में जल सत्याग्रह किया.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election) होने वाले है. लेकिन इससे पहले संविदा कर्मचारियों (Contract Workers) ने कांग्रेस सरकार (Congress Government) की मुसीबत बढ़ा दी हैं. प्रदेश के 45 हजार से अधिक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गए है. सरकार से एक सुर में नियमितिकरण की मांग कर रहे है. बुधवार (12 July) को इसी कड़ी में संविदा कर्मचारियों ने नया रायपुर (Naya Raipur)में जल सत्याग्रह (Jal satyagrah)किया है.

नियमितिकरण के लिए कर्मचारियों का जल सत्याग्रह 

दरअसल 3 जुलाई से राज्य सरकार के अलग अलग विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. नया रायपुर के तूता धरना स्थल में प्रदेश भर के हजारों कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी के लिए रायपुर में डटे हुए है.इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं. इनके हड़ताल में चले जाने से अस्पतालों के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है. वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है. इसके बाद कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गए.

नाराज कर्मचारी ने तालाब में छलांग लगाई 

बुधवार को नया रायपुर के तूता धरना स्थल में दोपहर एक दर्जन कर्मचारियों ने तालाब में जल सत्याग्रह किया. इस दौरान पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही. लेकिन हंगामा तब हो गया जब एक कर्मचारी तालाब के गहराई की तरफ चला गया. इसे देख एसडीआरएफ के एक जवान ने तालाब में छलांग लगाई और बड़ी मुस्किल से नाराज कर्मचारी को बाहर निकाला गया. वहीं इस दौरान कर्मचारी ने कहा कि नियमितिकरण हम लेकर रहेंगे चाहे इस दौरान हमारी जान ही क्यों न चली जाए.

'संविदा कर्मचारियों को न बीमा मिलता है और न ही पेंशन'

संविदा कर्मचारी संघ के प्रमुख कौशलेस तिवारी ने एबीपी न्यूज से कहा कि 3 जुलाई से हमारा अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है. भूपेश बघेल सरकार मंगलवार को एस्मा लागू किया है. इस कानून का हम विरोध करने के लिए आज (12 July) जल सत्याग्रह कर रहे है. प्रदेश भर में 45 हजार संविदा कर्मचारी है. कांग्रेस सरकार से मांग है कि इसी अनुपूरक बजट में नियमितिकरण किया जाए. बिना नियमितकर्ण के हमारा भविष्य असुरक्षित है. क्योंकि न बीमा और न ही पेंशन मिलता है. एस्मा लगाने पर कर्मचारी ने कहा किहम सरकार से डरने वाले नहीं है.

नियमितिकरण के लिए कर्मचारी अड़े

इसके अलावा अन्य कर्मचारी जो जल सत्याग्रह के दौरान पानी में डूबे थे. उन पर चुनावी साल में माहौल बनाने के लग रहे आरोप कहा कि ये पूरी तरह से झूठी बात है. कांग्रेस के घोषणा पत्र में लिखित में वादा है कि सरकार बनने के बाद नियमितिकरण करेंगे. हम चुनाव के लिए माहौल नहीं बना रहे है. वो वादाखिलाफी कर रहे तो हम प्रदर्शन कर रहे है.अगर नियमितिकरण नहीं होता है तो ये आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा. हम टूटकर बिखर जाएंगे लेकिन किसी आश्वासन पर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. हम अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यहां पर आए है. संविदा में रहते है रहते है तो कभी भी हमे जॉब से निकाल दिया जाता है. इस लिए हम जॉब सिक्योरिटी चाहिए.

Chhattisgarh: राहुल गांधी के समर्थन हुई मौन सत्याग्रह में ई-रिक्शा से पहुंचे कांग्रेस विधायक, CM ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget