एक्सप्लोरर

Dantewada News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दंतेवाड़ा से किरंदुल तक नहीं चलेंंगी पैसेंजर ट्रेनें, हफ्ते भर के लिए आवाजाही बंद

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा से किरंदुल तक पैसेंजर ट्रेनें अगले सप्ताह तक संचालित नहीं की जाएंगी. दंतेवाड़ा के अरनपुर मार्ग में हुई नक्सली घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षागत कारणों  से यह फैसला लिया है.

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा (Dantewada) में हुए नक्सली हमले (Naxal Attack) का असर जगदलपुर (Jagdalpur) में यात्री ट्रेनों के संचालन में भी दिख रहा है. सुरक्षागत कारणों से बीते 26 अप्रैल से 2 मई तक दंतेवाड़ा से किरंदुल (Kirandul) तक पैसेंजर ट्रेन नहीं चलाने का निर्णय लिया गया था. वहीं अब रेल प्रशासन ने 6 मई से अगले सप्ताह भर तक के लिए सभी यात्री ट्रेनों को केवल दंतेवाड़ा तक  संचालित करने का निर्णय लिया है. दंतेवाड़ा से किरंदुल जाने वाले यात्रियों को अब सप्ताह भर तक यात्री ट्रेन की सुविधा नहीं मिल सकेगी.

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम रेलवे प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है. नक्सली दहशत की वजह से यह फैसला लिया गया है. जगदलपुर स्टेशन मास्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली सभी  यात्री ट्रेनों का संचालन  दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम तक किया जाएगा. रेलवे प्रशासन से मिले नये आदेश के मुताबिक दंतेवाड़ा से किरंदुल तक सभी यात्री ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया गया है.

सप्ताह भर किरंदुल तक नहीं चलेगी यात्री ट्रेन
अगले सप्ताह तक दंतेवाड़ा से किरंदुल तक पैसेंजर ट्रेनें संचालित नहीं की जाएंगी. बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को दंतेवाड़ा के अरनपुर मार्ग में हुई नक्सली घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षागत कारणों  से यह फैसला लिया है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान किरंदुल और बचेली के निवासियों को उठाना पड़ रहा है. वहीं बैलाडीला में एनएमडीसी आयरन ओर प्लांट में कार्य करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों का समूह भी किरंदुल में निवास करता है. मेडिकल सुविधाओं से लेकर यहां के लोग विशाखापट्टनम घूमने इन्हीं पैसेंजर ट्रेनों से  जाते हैं, लेकिन अब अगले सप्ताह भर तक किरंदुल तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया है.

नक्सली मालगाड़ियों को बना चुके हैं निशाना
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा से किरंदुल तक एक ही रेल मार्ग है. इसकी वजह से ये के.के रेल मार्ग हमेशा से नक्सलियों के निशाने पर रहता है. इतना ही नहीं कई बार नक्सली आयरन ओर से भरी मालगाड़ियों को अपना निशाना बना चुके हैं. ऐसे में किरंदुल और दंतेवाड़ा के क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता के चलते और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्री ट्रेनों का संचालन अगले सप्ताह तक के लिए किरंदुल तक  बंद कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget