एक्सप्लोरर

दंतेवाड़ा पुलिस के सामने 35 माओवादियों ने किया सरेंडर, ईनामी नक्सली भी है शामिल

Dantewada News: दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्रा टू अभियान के तहत पिछले 2 सालों में 800 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. रविवार को भी 35 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.

Dantewada Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा चलाई जा रही लोन वर्रा टू  (घर वापस आइये) अभियान रंग ला रही है, स्थानीय नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए शुरू की गई इस अभियान के तहत पिछले 2 सालों में  अब तक 800 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

रविवार को भी इस अभियान के तहत 35 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है, इन नक्सलियों में तीन इनामी नक्सली भी शामिल है, सरेंडर  नक्सलियों में 25 नक्सलियों को DRG  और 6 नक्सलियों को RFT सीआरपीएफ और चार नक्सलियों  को सीआरपीएफ की 111 वीं बटालियन के जवानों का  समर्पण कराने में  विशेष योगदान रहा है.

दी गयी है प्रोत्साहन राशि
सरेंडर किये इन सभी नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गयी है, वहीं जल्द ही  सरकार  की पुनर्वास नीति के तहत दी जाने  वाली  अन्य सुविधाओं का लाभ भी इन सरेंडर नक्सलियों को मिलने की बात दंतेवाड़ा एसपी ने कही है.

सरेंडर नक्सलियों में 3 इनामी नक्सली शामिल
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्रा टू  अभियान काफी कारगर साबित हो रहा है, इस अभियान के तहत जहां एक तरफ जवान अंदरूनी इलाकों में गश्ती के दौरान गांव गांव में ग्रामीणों के माध्यम से स्थानीय नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया और गांव गांव में प्रचार प्रसार के माध्यम से सरेंडर करने के लिए अपील की जा रही है.

लाखों रुपये इनाम की थी घोषणा
वहीं पिछले 4 महीने से पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते अब स्थानीय नक्सली हथियार डाल रहे हैं और सरकार के मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं, रविवार को भी 35 नक्सलियों ने एक साथ  दंतेवाड़ा पुलिस से संपर्क कर आत्मसमर्पण कर दिया, इन नक्सलियों में तीन इनामी नक्सली भी शामिल है जिन पर 3 लाख, 2 लाख और 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

इन नक्सलियों के द्वारा माओवादी संगठन में सक्रिय रहकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध करना, आईईडी बम प्लांट करना, आगजनी की वारदात को अंजाम देना, और मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या जैसे मामले दर्ज थे, लेकिन इन नक्सलियों ने  मुख्यधारा से जुड़ने की ठानी और माओवादी संगठन को छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

पुनर्वास नीति के तहत दिया गया है लाभ
एसपी ने बताया कि इन आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ के दौरान कई  अहम जानकारी निकलकर सामने आई है, जिस पर नक्सल विरोधी अभियान में दंतेवाड़ा पुलिस नई रणनीति के तहत आगे काम करेगी, एसपी ने कहा कि फिलहाल इन आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई,  वहीं जल्द ही सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी इन्हें दिया जाएगा.

वहीं एसपी ने बताया कि लोन वर्रा टू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 180 इनामी नक्सलियों सहित कुल 800 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, जिन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में थर्ड फेज के लिए थम गया प्रचार का शोर, सरोज पांडे, विजय बघेल समेत इन नेताओं का भाग्य होगा कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget