एक्सप्लोरर

Dantewada Naxal Attack: दंतेवाड़ा में 50 नक्सलियों ने मचाया उत्पात, चौकीदार को बंधक बनाकर डामर प्लांट में 18 गाड़ियां फूंकीं

Naxalite Attack in Dantewada: रविवार देर रात में भांसी के डामर प्लांट में करीब 50 नक्सली घुस गए और कई गाड़ियों में आग लगा दी. नक्सली अंदर के इलाकों में सड़क बनाने का विरोध कर रहे हैं.

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार की देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पाद मचाया. यहां भांसी में मौजूद एक डामर प्लांट में आगजनी करने के साथ करीब 16 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, रविवार (26 नवंबर) की रात करीब 2.00-3.00 के बीच 50 से अधिक नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात के दौरान मौके पर चौकीदार भी मौजूद रहा, जिसे नक्सलियों ने बंधक बनाकर उसके सामने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी लगते ही कुछ देर बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची लेकिन तब तक नक्सली आगजनी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे.

इधर प्लांट में रेलवे दोहरीकरण के कार्य मे लगी वाहनों को भी खड़ा किया गया था. इसमें भी नक्सलियों ने आग लगा दी. कुल 16 वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर नक्सलियों ने गाड़ियों में आग लगा दी. इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में सर्च बढ़ा दिया है. गौरतलब है कि नक्सलियों ने भांसी पुलिस थाना से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर ही इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. लंबे अंतराल के बाद नक्सलियों ने दंतेवाड़ा शहर के आसपास अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए आगजनी की है.

चौकीदार को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
दंतेवाड़ा पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, डामर प्लांट के चौकीदार बुधराम मरकाम ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 2:00 से 3:00 बजे के बीच 50 से ज्यादा नक्सली हथियार लेकर डामर प्लांट पहुंचे. यहां सबसे पहले चौकीदार बुधराम के कनपट्टी पर बंदूक टिकाकर से बंधक बनाया. फिर वहां खड़े सभी वाहनों के डीजल टैंक फोड़ दिए और एक के बाद एक वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी. 

नक्सलियों ने कुल 16 वाहनों में आगजनी की, जिसमें जेसीबी, हाइवा, शिफ्टर, टिप्पर, पोकलेन, मिक्सचर मशीन, पिकअप और हाईड्रिल मशीन शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पर रेलवे दोहरीकरण के कार्य में लगे वाहन भी खड़े किए गए थे जिन्हें नक्सलियों ने फूंक दिया है. फिलहाल, नक्सलियों ने चौकीदार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है. इधर अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. 

प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी को करोड़ों का नुकसान
इधर थाना से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों द्वारा इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दंतेवाड़ा पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि यह सभी वाहन निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के थे, जिससे इस कंपनी के मालिक को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है. वहीं नक्सलियों के आगजनी की इस वारदात में सभी वाहने पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर दंतेवाड़ा में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: CG PSC 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी की नोटिफिकेशन, 242 पदों पर निकाली भर्ती

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget