एक्सप्लोरर

Holi 2024: दंतेवाड़ा में ताड़ के पत्तों की राख से खेली जाती है होली, जानें क्या है ये 700 साल पुरानी परंपरा

Chhattisgarh Holi Celebration: होली पर्व से ठीक 10 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में फागुन मंडई मेले शुरू हो जाता है. साल में एक बार लगने वाले मेले का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है.

Happy Holi 2024: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग रंग, गुलाल से जमकर होली खेल रहे हैं. लेकिन छत्तीसगढ के दंतेवाड़ा में वर्षों पुरानी अनोखी परंपरा का आज भी पालन होता है. शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में राख से होली खेली जाती है. 700 साल पुरानी परंपरा हर्षोल्लास से निभाई जाती है. दंतेश्वरी माता मंदिर के परिसर में राख से होली खेलते हैं.

देवी देवताओं को भी राख की होली चढ़ाई जाती है. पर्व की पूर्व संध्या पर ताड़ के पत्तों से होलिका दहन की जाती है. सुबह ताड़ के पत्तों की राख से पुजारी और ग्रामीण होली खेलते हैं. पलाश के फूलों से बनी गुलाल भी देवी देवताओं को चढ़ाई जाती है.

छत्तीसगढ़ के इस जिले की वर्षों पुरानी है परंपरा

खास बात है कि दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी शक्तिपीठ में दो नहीं बल्कि 3 नवरात्रि मनाई जाती है. तीसरा नवरात्र फागुन मंडई के नाम से जाना जाता है. होली पर्व से ठीक 10 दिन पहले दंतेवाड़ा जिले में फागुन मंडई मेले शुरू हो जाता है. साल में एक बार लगने वाले मेले की लोगों को शिद्दत से इंतजार रहता है.

फागुन मंडई मेले में बस्तर संभाग के अलावा पड़ोसी राज्य उड़ीसा, तेलांगना और महाराष्ट्र से हजारों देवी-देवताओं का क्षत्र और डोली दंतेश्वरी मंदिर पहुंचती है. 10 दिनों तक पूजा अर्चना कर अनोखी रस्में निभाई जाती हैं. फागुन मंडई में होली का दिन सबसे खास होता है.  


Holi 2024: दंतेवाड़ा में ताड़ के पत्तों की राख से खेली जाती है होली, जानें क्या है ये 700 साल पुरानी परंपरा

आम तौर पर लकड़ियों और गोबर के बने कंडों से होली जलाने की प्रथा है, लेकिन दंतेवाड़ा में केवल ताड़ के पत्तों की होली जलाई जाती है. अगले दिन राख इकट्ठा कर दंतेश्वरी देवी के सामने रखकर होली खेली जाती है. कहा जाता है कि ताड़ के पत्ते की राख से फागुन मंडई मेले में पहुंचने वाले सभी देवी देवता और पुजारी होली खेलते हैं. राख के अलावा ग्रामीण होली खेलने में पलाश फूल से तैयार गुलाल का भी इस्तेमाल करते हैं. एक हजार देवी देवताओं की होली खेले जाने की परंपरा 700 सालों से निभाई जा रही है. अनोखी परंपरा केवल दंतेवाड़ा में ही देखने को मिलती है. 


Holi 2024: दंतेवाड़ा में ताड़ के पत्तों की राख से खेली जाती है होली, जानें क्या है ये 700 साल पुरानी परंपरा

पलाश के फूल और राख से खेली जाती है होली

दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले फागुन मंडई मेले में पलाश के फूलों और होलिका दहन की राख से होली खेलने की परंपरा है. सबसे पहले मां दंतेश्वरी की डोली से पलाश के फूलों को उतारकर भैरव बाबा को सजाया जाता है. दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में भैरव बाबा के साथ होली खेलते हुए लोग शनि मंदिर पहुंचते हैं. होलिका दहन वाली जगह पर पहुंच कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है.

सेवादार होलिका दहन की राख को आम जनता में बांटते हैं. फागुन मड़ई की रियासत कालीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां दंतेश्वरी के दरबार में पलाश के फूल से बनी गुलाल और राख का इस्तेमाल होली खेलने में किया जाता है. 

Bijapur Naxal Attack: होली से पहले नक्सलियों की करतूत, DRG जवान को मारी गोली, इलाके में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget