एक्सप्लोरर

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बना पहला मॉडल देवगुड़ी, हिगराज देवता से जुड़ी है ये प्रचलित मान्यता

Dantewada News: राज्य सरकार ने इन पुराने देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपए का बजट पास किया. कई जगहों पर देवगुड़ियों का कायाकल्प भी बदला है. पर्यटकों के लिये ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Dantewada News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासियों की रीति रिवाज, परंपरा और संस्कृति काफी विख्यात है. ये बाकी राज्यों के आदिवासियों की तुलना में काफी अलग भी है. इन आदिवासियों के लिए देवगुड़ी का भी अलग महत्व है. बस्तर के आदिवासी अंचलों में प्रत्येक गांव और पंचायतों में आदिवासियों की देवगुड़ी है. 

देवगुड़ी का क्या होता अर्थ
 
देवगुड़ी से तात्पर्य भगवान के मंदिर से है जिन्हें आदिवासी अपनी कुल देवता के रूप में पूजते हैं. राज्य सरकार ने इन पुराने देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ों रुपए का बजट पास किया है और कई जगहों पर देवगुड़ियों का कायाकल्प भी बदला है. लेकिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित गमावाड़ा गांव में स्थित देवगुड़ी पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल का केंद्र बना हुआ है.

30 देवगुड़ी स्थलों का जीर्णोद्धार का काम पूरा

जिला प्रशासन द्वारा इस देवगुड़ी के कायाकल्प से दूरदराज से दंतेवाड़ा और बस्तर घूमने आने वाले पर्यटक भी इस देवगुड़ी में पहुंच रहे हैं और बस्तर के संस्कृति की जानकारी भी ले रहे हैं. जिला प्रशासन ने कुल 143 पंचायतों में गांव के देवी-देवताओं की देवगुड़ियों को मरम्मत करने के साथ चित्रकला के माध्यम से कायाकल्प कर उसे संवारने में लगा है. अभी तक 30 देवगुड़ी स्थलों का जीर्णोद्धार का काम भी पूरा हो चुका है.

देवगुड़ी बना पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र

पूरे छत्तीसगढ़ के लिए रोल मॉडल के रूप में बने गमावाड़ा देवगुड़ी में जिला प्रशासन ने लाखों रुपए की लागत से इसका जीर्णोद्धार किया है. ना सिर्फ मंदिर में नए शेड का निर्माण किया गया है बल्कि पूरे इलाके को खासकर पत्थरों को चित्रकला के माध्यम से बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. गमावाड़ा देवगुड़ी के पुजारी हिड़मा ने बताया कि यह गुड़ी हिगराज देवता की है जिनकी पूजा-अर्चना पूरे गांव वाले करते हैं. हिगराज देवता की पूजा-अर्चना करने से गांव में बीमारी लाचारी नहीं आती है और यहां जो भी अपनी मनोकामना लेकर आते हैं वह जरूर पूरी होती है. पुजारी ने बताया कि देव गुड़ी बन जाने से गांव वालों के लिए काफी अच्छा हो गया है और अब इस देवगुड़ी को देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं.

हर साल भव्य मेला का आयोजन भी किया जाएगा

पुजारी ने बताया कि पहले देवगुड़ी पूजा स्थल जर्जर अवस्था में था. जिला प्रशासन की तरफ से देवगुड़ी का पुन:निर्माण कार्य कराने से अब इसका कायाकल्प हो गया है. गांव वालों के ठहरने के लिए जगह बनाए गए हैं. पूजा स्थली में चित्रकला की जा रही है जिससे यह और भी सुंदर दिख रहा है. आने वाले समय में यहां हर साल भव्य मेला का आयोजन भी किया जाएगा.

प्रशासन द्वारा सतरंगी सूत्र अभियान चलाया जा रहा

देवगुड़ी के पुजारी ने बताया कि यह गुड़ी सैकड़ों साल पुराना है लेकिन इसके जीर्णोद्धार के लिए किसी तरह से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था. अब यहां प्रशासन के द्वारा शेड निर्माण किए जाने से देवगुड़ी में ही पंचायत के सारे कामों के फैसले लिए जाते हैं. इस देवगुड़ी में जिला प्रशासन द्वारा सतरंगी सूत्र अभियान चलाया जा रहा है.

पूरे प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में बना देवगुड़ी

दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि इस देवगुड़ी के प्रति ग्रामवासियों की काफी गहरी आस्था जुड़ी हुई है. इस देवगुड़ी को  मॉडल के रूप में बनाया गया है. इस मंदिर के आसपास सैकड़ों साल पुराने पत्थर हैं. इन पत्थरों में भगवान के चित्रकला करने के साथ बड़े-बड़े शेड का निर्माण भी किया गया है. कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन इस देवगुड़ी में सतरंगी सूत्री अभियान भी चला रही है. इस अभियान के तहत मंदिर के पुजारी के समक्ष सभी ग्रामवासी संकल्प लेते हैं कि वे सत प्रतिशत कोविड वैक्सीन के साथ मलेरिया मुक्त दंतेवाड़ा  सूचकांक-एनिमिया मुक्त, गंदगी मुक्त पंचायत, कुपोषण मुक्त, शत प्रतिशत स्कूली बच्चों का शाला में नामांकन, 100 फीसदी गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव और शत्-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण और आंगनबाड़ी में प्रवेश जैसे 7 प्रमुख कार्यो का पालन करेंगे.साथ ही ग्रामीणों को भी इसके लिये जागरूक करेंगे.

आदिवासी संस्कृति और परम्परा से पर्यटक हो सकेंगे रूबरू 

दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि इस देवगुड़ी के माध्यम से यहां दूर दराज से पहुंचने वाले पर्यटक आदिवासियों की विभिन्न संस्कृति, सभ्यता, खान-पान, रहन-सहन, आभूषण और बोली-भाषा से परिचित हो सकेंगे.साथ ही उन्हें पहली बार एक ऐसा स्थान मिलेगा जहां आदिवासी अंचल की सभ्यता और संस्कृति को जानने-पहचानने के साथ-साथ करीब से महसूस कर सकेंगे. सैलानियों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार स्वतः होगा और इसे विश्व पटल पर अलग पहचान मिलेगी जिससे आदिवासी संस्कृति और समृद्ध होगा.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी जारी है 'खाकी के रंग स्कूल के संग' मुहिम

Bhupesh Baghel Cabinet Decision: दूसरी बेटी के जन्म पर इतने हजार रुपये देगी भूपेश बघेल की सरकार, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget