एक्सप्लोरर

Dantewada: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा दुर्लभ प्रजाति का सांप, खूबसूरत स्नेक में होती है गिनती, क्या है खासियत?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बैलाडीला की ऊंची पहाड़ियों और जंगलों में दुर्लभ प्रजाति का एक सांप मिला है. छत्तीसगढ़ में यह सांप पहली बार मिला है. इससे पहले ये तीन राज्यों में देखने को मिला है.

Dantewada News: प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला घने जंगलों और खनिज संपदा के गढ़ के नाम से जाना जाता है. इस जिले के बैलाडीला की ऊंची पहाड़ियों और जंगलो में दुर्लभ वन्यजीवों का रहवास है. चारों ओर घने जंगल और पहाड़ियों से घिरे बैलाडीला में हाल ही में देश के सबसे छोटे प्रजाति का हिरण और दुर्लभ प्रजाति का सांप "हेडेड ट्रीकेंट" की मिलने की पुष्टि होने के बाद इसी बैलाडीला के जंगलों में अनोखा और दुर्लभ प्रजाति का सांप "अहेतूल्ला लौंडकिया" देखा गया है.

खास बात यह है कि इससे पहले इंडिया में यह असम और उड़ीसा में मिल चुका है. छत्तीसगढ़ में यह सांप पहली बार मिला है. वन विभाग और वन्य जीव प्राणी संरक्षण कल्याण समिति ने सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया है और अभी इस सांप को लेकर शोध करने की तैयारी की जा रही है. दरअसल यह सांप देश के केवल 3 राज्यों में ही देखने को मिला है. काफी दुर्लभ प्रजाति का होने की वजह से इसकी प्रजाति विलुप्त होती जा रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बैलाडीला के जंगलों में इस सांप को देखे जाने के बाद वन विभाग और प्राणी संरक्षण कल्याण समिति के सदस्यो ने खुशी जाहिर की है.

अहेतुल्ला लौंडकिया सांप वाइन स्नेक का है प्रजाति

दरअसल "अहेतूल्ला लौंडकिया" सांप वाइन स्नेक का एक प्रजाति है, पूरे भारत देश में वाइन स्नेक की केवल 8 से 9 प्रजाति है, जिसमें से "अहेतूल्ला लौंडकिया" स्नैक बेहद ही नायाब प्रजाति का है, सबसे पहले भारत में यह सांप असम और उड़ीसा राज्य में देखने को मिला था और इसके बाद यह पहली बार है. जब छत्तीसगढ़ के बैलाडीला के जंगलों में यह सांप मिला है. प्राणी संरक्षण कल्याण समिति के सदस्य अमित मिश्रा ने बताया कि इस सांप को बैलाडीला की पहाड़ी में एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट में देखा गया. यह सांप बिल्कुल दुर्लभ प्रजाति का है.

इसका आकार खूबसूरती अन्य वाइन स्नेक से मैच नहीं हुआ तो इसकी जांच के लिए तस्वीर खींचकर स्पेशलिस्ट के पास भेजी गई और इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई. हालांकि बैलाडीला के पहाड़ी में इनकी संख्या कितनी है और एनएमडीसी के माइनिंग इलाके में यह सांप सेफ है या नहीं इस पर शोध करने की जरूरत है. वन विभाग की मदद से इस दुर्लभ प्रजाति के सांप को बचाने के लिए और उनकी संख्या जानने के लिए शोध करने की तैयारी चल रही है.

दुनिया के खूबसूरत सांप में होती है गिनती

प्राणी सरंक्षण समिति के सदस्य अमित मिश्रा ने बताया कि इसकी लंबाई करीब 4 से साढ़े 4 फीट की होती है और रंग हल्का भूरा होता है. इसकी पहचान इसके सिर से होती है. सिर थोड़ा नुकीला आकार का होता है. इसे साइड एंगल से देखा जाए तो यह एक तीर के सामने वाले हिस्से की तरह दिखाई देता है. इस सांप में जहर कम होता है और यह बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है. खासकर यह ऐसे इलाकों में पाए जाते हैं ,जहां घने जंगल के साथ पेड़ों की ऊंचाई काफी लंबी होती है.

अच्छी बात यह है कि इस सांप के किसी इंसान को काटने से उसके मौत के चांसेस कम होते हैं. अमित मिश्रा ने बताया कि सांप और दुर्लभ तरह के वन्य जीवों में शोध कर रहे उनके प्राणी संरक्षण कल्याण समिति का गठन पांच साल पहले हुआ था. इससे पहले इंडिविजुअल वे सांपों के रेस्क्यू करते और जंगल में छोड़ते थे. उन्होंने बताया कि उनकी टीम में करीब 15 लोग हैं.  जिले भर से अब तक करीब 15 से 20 हजार सांपों का उनकी टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: अंबिकापुर में सोनोग्राफी का इंतजार कर रही महिला की करवानी पड़ी डिलीवरी, मृत बच्चे को दिया जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget