एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 264 नए कोरोना केस, सभी जिला कलेक्टरों को जांच बढ़ाने के दिए निर्देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दी है. इसको देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Chhattisgarh Coronna Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना (Coronna) संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 264 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 6 महीने बाद फिर से राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं. इसके चलते  स्वास्थ्य विभाग में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. कोरोना की वापसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी दुसरस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. साथ ही एक बार फिर जांच का दायरा पहले की तरह बढ़ाने का निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिया गया है.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने के साथ साथ कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दी है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को इससे बचाव और रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. विभाग ने कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल की जांच में तेजी लाने को कहा है. इसके अलावा कोविड अनुरूप व्यवहारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं.

देश भर में फिर हुई कोरोना की वापसी
स्वास्थ्य  और परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस मामले में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के पत्र की जानकारी देते हुए सभी कलेक्टरों से कहा है कि पिछले कुछ दिनों से देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण दर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. देश के कुछ राज्यों जैसे केरल में 26.4, महाराष्ट्र में 21.7, गुजरात में 13.9 और कर्नाटक में 8.5 फीसदी संक्रमण दर है, जो अधिक है. लेकिन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर और मृत्यु दर कम है.

हॉस्पिटल में पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की दर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण वाले लोगों की लगातार निगरानी करने और उनकी कोरोना जांच के निर्देश दिए हैं. विभाग ने ऐसे जिलों जहां रोजाना कोरोना जांच की संख्या कम है, वहां जांच बढ़ाने को कहा है. हर जिले में रोजाना कम से कम 100 सैंपलों की जांच करने को कहा गया है. विभाग ने ज्यादा से ज्यादा सैंपलों की जांच और आरटीपीसीआर टेस्ट करने के लिए कहा है. जिससे कि पॉजिटिव मामलों के सैंपल को व्होल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा जा सके. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को कोविड के इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड्स, वेंटिलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन के साथ दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं.

छत्तीसगढ़ में मास्क की फिर से हुई वापसी

स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों की तत्काल कोविड  जांच कराने के लिए कहा है. बुजुर्गों के साथ- साथ, डायबिटीज, हाई बीपी, कैंसर और किडनी के मरीजों और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचने  को कहा गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भीड़-भाड़ और कम हवादार वाले स्थानों पर मास्क  लगाने, खांसते और छींकते समय रुमाल या टिशू पेपर से मुंह और नाक को ढंकने, सर्दी-जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचने और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखते हुए समय-समय पर हाथ धोते रहने के बारे में लोगों को जागरूक करने को कहा है.

Sukma Madai Mela: सुकमा में 12 सालो में एक बार लगता है ऐतिहासिक मड़ई मेला, युद्ध में मिली जीत की खुशी में किया जाता है आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget