एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोंडागांव में 33 कोरोना केस, बस्तर संभाग में सप्ताह भर में मरीजों की संख्या 40 के पार, मचा हड़कंप

Coronavirus Cases In Chhattisgarh: सबसे ज्यादा कोंडागांव जिले में 33 मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दंतेवाड़ा में 6 मरीज कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं.

Coronavirus Cases In Bastar division: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है और लगातार जांच में कोरोना से संक्रमित कई मरीजों की मिलने की पुष्टि हो रही है, बीते सप्ताह भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 के पार हो गई है, सबसे ज्यादा कोंडागांव जिले में 33 मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि दंतेवाड़ा में 6 मरीज कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके अलावा बस्तर जिले में तीन और कांकेर में 1 कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इनमें से 2 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक एक संक्रमित युवक के परिवार हिस्ट्री में निकाली गई जो हैदराबाद से आने के बाद काफी बीमार था और जिसकी जांच में कोरोना रिपोर्ट  पॉजिटिव आई है, हालांकि युवक को अगले 10 दिनों के लिए  होम आइसोलेशन किया गया है.

कोविड जांच में बरती जा रही लापरवाही

इधर सप्ताह भर में 40 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि अच्छी बात यह है कि बस्तर जिले में कोविड वैक्सीन के दो डोज  पूरे कर लिए गए हैं और कोरोना के नए वेरिएंट से एक भी मौत नहीं हुई है, लेकिन बढ़ते मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर कोरोना से बचने किसी भी नियमों का पालन नहीं करवाया जा रहा है.

वहीं कोविड जांच का दायरा भी सीमित होने की वजह से कम ही लोग तबीयत खराब होने के बाद कोविड जांच करवा रहे हैं, वहीं प्रशासन भी कोविड जांच लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है.

हालांकि अब जिस तरह से मरीजों कि संख्या बढ़ रही हैं ऐसे में सातों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि एक बार फिर से सभी स्वास्थ्य केंद्रों अस्पतालों और सीमावर्ती इलाकों में कोविड कांच शुरू की जाएगी. वहीं कोविड से निपटने के लिए भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

बस्तर संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में 35 बेड का कोविड वार्ड बनकर तैयार है. जरूरत पड़ने पर अगले 48 घंटों में 200 से अधिक बेड कोविड वार्ड में बढ़ाया जा सकता है, फिलहाल एक बार फिर से कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने पर विचार किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: ड्रोन और बम हमले के विरोध में उतरे ग्रामीण, किया धरना प्रदर्शन, पक्ष में आये मंत्री कवासी लखमा ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget