एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोरोना को लेकर बस्तर में अलर्ट, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर समेत सभी सुविधाओं से लैस 35 बेड का कोविड वार्ड तैयार

Coronavirus Cases In Chhattisgarh: अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक 35 बेड का वार्ड तैयार किया गया है और इससे करीब 5 गुना ज्यादा बेड आपातकालीन समय में रिजर्व रखे गए हैं.

Chhattisgarh Coronavirus: देशभर में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी होने के बाद बस्तर में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में तैयारियां भी शुरू कर दी गई है, और कोरोना से संक्रमित मरीजो के लिए अलग से वार्ड भी तैयार किया गया है.

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक 35 बेड का वार्ड तैयार किया गया है और इससे करीब 5 गुना ज्यादा बेड आपातकालीन समय में रिजर्व रखे गए हैं, यानी कि किसी भी आपातकालीन समय में 35 बेड को 200 बेड में तब्दील किया जा सकता है, हालांकि अच्छी बात यह है कि अब तक बस्तर जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कोविड से निपटने स्वर्गीय महेंद्र कर्मा अस्पताल में तैयारियां पूरी है.

35 बेड का वार्ड बनकर तैयार 

डिमरापाल अस्पताल  के अधीक्षक डॉ. अनूरुप साहू ने बताया कि अस्पताल में कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने के लिए स्टाफ के लिए गाईडलाइन जारी किए हैं, इसमें मास्क, सैनिटाइजर के लगातार प्रयोग के साथ किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की बात भी कही गई है, साथ ही  जरूरत पड़ने पर आवश्यक संसाधनों को इंस्टॉल करने को भी निर्देश दिया गया है, जिससे कि कोरोना के अचनाक मामले बढ़ने और गंभीर मरीज के पहुंचने पर बिना देरी के मरीजों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके.

अधीक्षक ने कहा कि इस बार और भी सुविधाओं के साथ कोविड वार्ड में मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है. भारत सरकार के गाइडलाइन के हिसाब से अलर्ट जारी कर दिया गया है और अस्पताल में एक अलग वार्ड तैयार कर 35 बेड का कोविड वार्ड तैयार किया गया है.

इसके अलावा ऑक्सीजन, वेंटिलेटर ,ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ ही गहन चिकित्सा और सभी चिकित्सा के अलावा दवाइयों का पूरा स्टाक रखा गया है, वर्तमान में अस्पताल में कोविड के एक भी मरीज नहीं है ,लेकिन अगर संख्या में बढ़ोतरी होती है  तो 24 से 48 घंटे के अंदर ही 100 बेड तैयार कर लिया जाएगा.

कोरोना जांच में लाई जाएगी तेजी

 इधर बताया जा रहा है कि अब कोरोना जांच में भी तेजी लाई जा सकती है, पिछले कई महीनों से कोरोना के केस शून्य हो जाने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच की गति धीमी कर दी  थी, जानकार बताते हैं कि लगातार शून्य मरीज आने के पीछे का एक प्रमुख कारण कोविड जांच कम  होना भी है, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना जांच में तेजी लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और आने वाले कुछ दिनों से कोविड जाँच बढ़ाई जाएगी, जिससे कि कोरोना कि आने वाली लहर को आसानी से हराया जा सके.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: यहां ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नहीं लगता जुर्माना, पूछे जाते हैं सवाल, सही जवाब देने पर जुर्माना माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget