एक्सप्लोरर

Congress Plenary Session: कांग्रेस के संविधान में संशोधन, अब SC-ST, OBCऔर महिलाओं को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में 6 संशोधन किए गए हैं. इसमें से सबसे बड़ा संशोधन सीडब्ल्यूसी में आरक्षण को लेकर किया गया है.

Chhattisgarh Congress Session: छत्तीसगढ़ में चल रहे महाधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में बड़ा संशोधन किया है. रायपुर महाधिवेशन पार्टी के संविधान में कुल छह बड़े संशोधन किए गए हैं. इसमें से सबसे बड़ा संशोधन कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) को लेकर किया गया है. अब सीडब्ल्यूसी के सदस्यों में 50 प्रतिशत सदस्यों को आरक्षण के जरिए भरा जाएगा. कांग्रेस के संविधान ये बदलाव महाधिवेशन के मुख्य मंच से किए गए.

रणदीप सुरजेवाला ने मुख्य मंच से कांग्रेस पार्टी की संविधान संशोधन में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि देश में सामाजिक क्रांति लाने के लिए पार्टी के संविधान में ये संशोधन किए गए हैं.उन्होंने बताया कि एससी-एसटी, ओबीसी, महिला और युवाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हुआ है. उन्होंने कहा कि पार्टी में 50 साल से कम उम्र के नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी होगी. अब पेपर मेंबरशिप नहीं दी जाएगी, अब केवल डिजिटल मेमरशीप दी जाएगी.  

ग्राम पंचायत कमेटी पीसीसी के सदस्य होंहे
इसके अलावा बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी प्रदेश कांग्रेस की इकाई होगी. इसके लिए भी कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन किया है .ग्राम पंचायत कमेटी के सदस्य ऑटोमेटिक पीसीसी के सदस्य हो जाएंगे. पहले कांग्रेस के सदस्यता फॉर्म में पिता का नाम होता था. लेकिन अब मां और पत्नी का भी नाम होगा. इसके अलावा थर्ड जेंडर का भी विकल्प दिया जाएगा.

ब्लॉक स्तर पर जहां जहां कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं, पीसीएस की ऑटोमेटिक डेलीगेट्स होंगे. अबतक आठ पीसीएस डेलीगेट्स पर एक आईसीसी चुने जाते थे. अब 6 लोगों में एक एआईसीसी के सदस्य बनेंगे. सीडब्ल्यूसी में 35 सदस्य होंगे. इसमें 50 प्रतिशत मेंबर में एससी एसटी ओबीसी, महिला के लिए आरक्षित होंगे.

मल्लिकार्जुन खरगे का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगा कि महाअधिवेशन को रोकने के लिए बीजेपी सरकार ने छापा मारा और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया.लेकिन फिर भी यहां के मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर मुकाबला किया और इस अधिवेशन को यशस्वी बनाया. खरगे ने कहा कि करीब 100 साल पहले महात्‍मा गांधी बेलगाम महाध‍िवेशन में कांग्रेस के अध्‍यक्ष बने थे.उन्होंने कांग्रेस को क‍िसानों,मजदूरों,गरीबों और वंच‍ितों से जोड़ा. यहीं से कांग्रेस जनआंदोलन के रूप में जनता के बीच आई और पूरा देश कांग्रेस के साथ खड़ा हुआ.

ये भी पढ़ें

Congress Plenary Session: कांग्रेस महाधिवेशन में महात्मा गांधी के बराबर लगी राहुल गांधी की तस्वीर, क्या हैं इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget