एक्सप्लोरर

Pawan Khera: पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर असम ले जाने की तैयारी? CM बघेल बोले- 'कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है BJP'

Pawan Khera Arrest: सूत्रों के मुताबिक खेड़ा को गिरफ्तार कर असम ले जाने की तैयारी है .. 11:45 वाली फ्लाइट की जगह यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है.

Pawan Khera Latest News: असम पुलिस ने पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली कोर्ट में पेश किया जायेगा और ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम लेकर जाया जायेगा. कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा पर पार्टी महाअधिवेशन में पारित होने वाले प्रस्तावों को ड्राफ्ट करने की जिम्मेदारी थी. खेड़ा की गिरफ्तारी से महाअधिवेशन की तैयारियों को झटका लगा है.

सीएम बघेल ने बीजेपी पर लगाये आरोप
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा, एक तरफ बीजेपी प्रदेश में छापेमारी कर हमारे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को छत्तीसगढ़ आने से रोक रही है. पवन खेड़ा को विमान से उतारना दर्शाता है कि बीजेपी कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है.

खेड़ा को असम ले जाने की तैयारी?
सूत्रों के मुताबिक खेड़ा को गिरफ्तार कर असम ले जाने की तैयारी है. 11:45 वाली फ्लाइट की जगह यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. पवन खेड़ा ने कहा, मुझे बताया गया कि वे मेरा सामान देखना चाहते हैं. मैंने कहा मेरे पास एक हैंडबैग के अलावा कुछ नहीं है. जब मैं विमान से नीचे आया तो मुझसे कहा गया कि मैं नहीं जा सकता और डीसीपी आएंगे. मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों रोका जा रहा है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ा को जमानत के लिए कांग्रेस ऊपरी अदालत जाने की तैयारी कर रही है.

पवन खेड़ा पर असम में दर्ज हैं कई मामले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पवन खेड़ा के नाम असम के 15 जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं. प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी के मामले में असम के 15 जिलों में मुकदमा दर्ज है. असम पुलिस थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचने वाली है. उन्हें दिल्ली से असम ले जाया जा सकता है. प्रशांत कुमार भुइयां, असम पुलिस के आईजीपी एलएंडओ एंड स्पॉक्स ने एएनआई से कहा- हमने दिल्ली पुलिस से उसे (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है. स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उसे असम लाएंगे.

क्या बोले बीजेपी नेता?
पवन खेड़ा मामले पर बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा, पवन खेड़ा ने पीएम के पिता का अपमान किया है तो अगर पुलिस कार्रवाई कर रही है तो उनको उसका सामना करना ही होगा. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है तो ऐसे में उनके खिलाफ उसी का हिस्सा है अब यह तो पुलिस बताएगी कि किन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है और क्यों उनको जाने से रोका गया.

ये भी पढ़ें: Raipur: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से एबीपी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट, जानें- क्या है तैयारी और किन मुद्दों पर होगा फोकस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget