एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ के नेताओं से नाराज़! चुनाव हारने के बाद लगा रहे थे एक दूसरे पर आरोप

Chhattisgarh Politics: पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पर बीजेपी को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया था.

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है. 71 सीट से कांग्रेस सीधे आधे 35 में अटक गई है. बहुमत से 11 सीट पीछे रह गई.इस हार के बाद पार्टी में समीक्षा बैठकों का दौर चल रहा है. लेकिन करारी हार के बाद नेताओं का नाराजगी भी खुलकर सामने आ रही है. दो पूर्व विधायकों ने खुलकर पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव और प्रभारी कुमारी सैलजा पर आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हार का ठीकरा फोड़ दिया है. इस तरह की बयानबाजी से पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व नाराज हो गया है. 

कांग्रेस नेताओ के बयान से कांग्रेस पार्टी नाराज़ 
दरअसल कांग्रेस पार्टी में हार के बाद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. नेता एक दूसरे पर हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे है. पार्टी चुनाव के रिजल्ट के बाद ठंडा पड़ गई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी अबतक कोई निर्णय नहीं हुआ है. लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता आपस में एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है.

इससे कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज हो गया है. इस लिए पार्टी ने नेताओं के लिए कड़ी चेतावनी दिया है. सभी को अनुशासन में रहने को कहा गया है. किसी भी प्रकार का बयान मीडिया में नहीं देने के लिए कहा गया है. इसके बाद भी को नेता या कार्यकर्ता अनुशासनहीनता के दायरे में आते है उनके खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है.

पार्टी की चेतावनी- किसी प्रकार के बयान मीडिया में न दें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं और एक दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी अवांछित है. सभी कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहे. किसी भी प्रकार के बयान मीडिया में न देवें. पार्टी के किसी भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के द्वारा खिलाफ की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है.

पार्टी नेतृत्व ने सभी से कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी संयम रखे, अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें. सार्वजनिक बयानबाजी आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी.

नाराज नेता का दावा- 22 विधायकों का टिकट काटना हार की बड़ी वजह 
गौरतलब है कि पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टी एस सिंहदेव ने बीजेपी को चुनाव जिताने में मदद किया है. 22 विधायकों की टिकट काटी गई. अगर टिकट नहीं कटी होती तो इनमे से 15 विधायक चुनाव जीत के आते और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती.

इसी तरह पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने  टिकट के लिए पैसे लेनदेन का आरोप लगाया है. इस लिए दोनो नेताओं को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: नारायणपुर में चार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, एक बीजेपी नेता हत्या में था शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget