एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का दावा- ''मेरी संपत्ति कुर्क करने की बात गलत, ED को मेरे...'

Durg: ईडी ने जानकारी दी थी कोयला घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कांग्रेस के दो विधायकों, एक आईएएस अफसर और पीसीसी कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क की गई है. इसमें देवेंद्र यादव का भी नाम शामिल था.

Chhattisgarh ED Raid: ईडी ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कोयला कारोबारी और अन्य लोगों की संपत्ति अटैच की जिसको लेकर अब छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया है. कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी की इस कार्रवाई को गलत बताया है, साथ ही उन्होंने ईडी के द्वारा ऑफिशल टि्वटर में दी गई संपत्ति अटैच की सूचना को रिट्वीट करते हुए ईडी से पूछा है कि मेरी कितनी संपत्ति कुर्क की है उसे सार्वजनिक करें.

'मेरी संपत्ति कुर्क करने की जानकारी गलत'

कोयला घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी की कार्रवाई में मंगलवार को कांग्रेस के दो विधायकों, पीसीसी कोषाध्यक्ष और एक आईएएस अफसर की संपत्ति कुर्क करने की जानकारी दी गई थी. इसमें भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव का भी नाम था, हालांकि देवेंद्र यादव ने ईडी के इस दावे का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि ईडी के पीआरो ने मेरी संपत्ति कुर्क की जो जानकारी दी है वह गलत है. उन्होंने कहा कि ईडी को कार्रवाई के दौरान कुछ नहीं मिला है.

 ईडी ने ट्वीट के जरिए दी संपत्ति कुर्क की जानकारी

दरसअल ईडी ने आज यानि मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर और कांग्रेस के विधायकों की संपत्ति कुर्क की गई है. इसमें ईडी ने लक्जरी कार, आभूषण और 51 करोड़ रुपए की नगदी कुर्क की है. ईडी की तरफ से बताया गया है कि इसमें 90 अचल संपत्ति भी शामिल हैं. ईडी ने आईएएस रानू साहू, कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव और विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी और अन्य लोगों के खिलाफ उनकी संपत्ति कुर्क की कार्यवाही की है.

पावर का दुरुपयोग कर रही है- देवेंद्र यादव  

ईडी की इस कार्यवाही के बाद भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ने एक पत्रवार्ता लेकर ईडी की इस कार्यवाही को गलत बताया है. विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि ईडी अपने पद और पावर का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है, बिना किसी सूचना के बिना कोई सबूत के कार्रवाई कर रही है. ईडी हम लोगों को बेवजह परेशान कर रही है. ईडी अब मेरी मां को बेवज़ह परेशान कर कर रही है और उन्हें बुलाया जा रहा है, जबकि उनका इससे कोई लेनादेना ही नहीं है. जब इस विषय में मेरे वकील ने ईडी के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना है कि कोई भी कार्यवाही के पहले नोटिस दिया जाएगा.

'बिना नोटिस के संपत्ति कुर्क करना गलत'

विधायक देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि मेरे घर में ईडी ने छापा मारा और जांच की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. अब तक ईडी कुछ भी साबित नहीं कर पाई है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई संपत्ति कुर्क होती है तो  PMLA 2002 के तहत सेक्शन 5 का नोटिस जारी होता है. बिना नोटिस के कार्यवाही कैसे मुमकिन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी पोषित ED के हथकंडों से ना हम डरने वाले हैं ना ही झुकने वाले हैं, यदि मेरे खिलाफ कुछ है तो सार्वजनिक करें.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget