एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Cyclonic: चक्रवाती तूफान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

Chhattisgarh Rain: किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से पहले ही लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है, वहीं अब इस चक्रवाती तूफान का असर 3 दिनों तक बने रहने से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगा है, मंगलवार दोपहर को अचानक आए मौसम में बदलाव के बाद घने बादल छाने के साथ झमाझम बारिश हो रही है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बस्तर जिले में और संभाग के अन्य जिले में भी झमाझम बारिश हो रही है.

किसानों को सता रहा फसल खराब होने का डर
 मौसम में आए बदलाव की चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने की भी संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है. आगामी 48 से 72 घंटे तक बस्तर संभाग में भी तेज बारिश होने के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना बनी हुई है. इधर बारिश की वजह से जहां बस्तर वासियों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों को अपनी फसलों की चिंता एक बार फिर से सताने लगी है. पहले ही किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है, वहीं अब इस चक्रवाती तूफान का असर 3 दिनों तक बने रहने से किसान अपनी फसलों को लेकर  चिंतित नजर आ रहे हैं.

चक्रवाती तूफान की वजह से 3 दिनों का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर स्थित है, यह ऊपरी हवा का चक्रवात चक्रवाती मध्य क्षोभ मंडल तक स्थित है, सोमवार को इसके प्रभाव से इसी क्षेत्र में निम्न दबा बना, उसके बाद आगे प्रबल होकर अवदाब के रूप में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवात बना हुआ है,
 जिसकी वजह से इसका असर दिखाई दे रहा है. मौसम विज्ञानी ने बताया कि यह चक्रवात और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित हो रहा है, जिससे अगले 3 दिनों तक इसका प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है.

बस्तर में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना
 मंगलवार दोपहर से ही इस चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है जिस वजह से छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर ,उत्तर बस्तर के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव आने के साथ झमाझम बारिश भी हो रही है. वहीं अगले कुछ घंटों में बस्तर समेत संभाग के अन्य जिलों में तेज बारिश होने के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना बनी हुई है.

बेमौसम बारिश से किसानों को हो रहा नुकसान
इधर पिछले एक महीने से मौसम में उतार-चढ़ाव और बेमौसम बारिश की वजह से बस्तर के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, सब्जियों की फसल बर्बाद होने के साथ मक्का की खेती भी काफी प्रभावित हुई है, वहीं 3 दिनों के अलर्ट से एक बार फिर किसानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री करने की मांग पर CM बघेल का बयान- 'पूरे देश भर में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget