एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 'किसान जवान संविधान' जनसभा, ये बड़े नेता होंगे शामिल

Raipur News: रायपुर में 7 जुलाई को कांग्रेस पार्टी किसान जवान संविधान जनसभा आयोजित करने जा रही है. सचिन पायलट ने स्थल का निरीक्षण किया. बैठक में पार्टी की रणनीति पर होगी चर्चा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 जुलाई सोमवार को कांग्रेस एक बड़ी सभा करने जा रही है. किसान जवान संविधान जनसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सम्बोधित करेंगे. उनके साथ के सी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे.

सभा के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि बारिश है, बादल हैं लेकिन कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी की भविष्य की तैयारियों पर भी चर्चा होगी.

जनसभा के साथ खड़गे लेंगे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक

जनसभा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी लेंगे. इसको लेकर सचिन पायलट ने कहा कि बैठक में कांग्रेस की दशा और दिशा तय की जाएगी .

आने वाले समय में कांग्रेस किन मुद्दों को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ेगी, इसको लेकर चर्चा होगी. सचिन पायलट ने कहा कि जिन मुद्दों को सामने रखकर बीजेपी सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों में वह फेल हो चुकी है और इसलिए अब कांग्रेस पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी करेगी.

बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

सचिन पायलट ने कहा कि बारिश हो रही है, उम्मीद है कल बारिश नहीं होगी. लेकिन उसके बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है. हमारा एक एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है.

ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान को बचाने की दिशा में एक कदम है. पायलट ने कहा कि हमारा हर कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का संदेश लेकर अपने क्षेत्र में जाएगा.

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर गम्भीर सवाल खड़े हैं- सचिन पायलट

सचिन पायलट ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग जो काम कर रहा उसके चलते बिहार की जनता के मन में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब समय नही बचा कि मतदाता सूची में एक एक मतदाता का वेरिफिकेशन किया जा सके.

सचिन पायलट ने कहा कि ये निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि एक एक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके. पूरे विपक्ष ने मतदाता सूची के संशोधन का विरोध किया है.

Input By : विनीत पाठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget