एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: 'उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही विष्णु देव साय सरकार', कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी पिछले साल की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. कांग्रेस का दावा है कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन है, और लोग नाराज हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार (2 फरवरी) को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पिछले साल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही. हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक आरोपपत्र जारी करते हुए दावा किया कि समाज के सभी वर्ग विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार से निराश हैं.

'राज्य में भ्रष्टाचार और खराब शासन का है बोलबाला'
दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हराकर बीजेपी सत्ता में आई थी. बैज ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और खराब शासन का बोलबाला है.

लोग राज्य सरकार से  हैं नाराज
उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निकायों में लागू की गई 'दोषपूर्ण' आरक्षण नीति के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोग राज्य सरकार से नाराज हैं. बैज ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन बंद कर दी गई है तथा लाभार्थियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

वित्त मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज 
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यदि कांग्रेस राज्य में 2018 से 2023 के बीच अपने पिछले पांच साल के शासन पर आरोपपत्र तैयार करे, तो वह एक उपन्यास से भी बड़ा होगा. चौधरी ने कहा, 'वे (कांग्रेस) हमारी एक साल पुरानी सरकार की आलोचना कर रहे हैं. खैर, आरोप लगाना उनका काम है.'

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, 12 नक्सलियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget